Skip to main content

नवाबों के शहर लखनऊ पहुँचे सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

नवाबों के शहर लखनऊ पहुँचे सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे 

  • दिलकश लुक में युथ पैन इंडिया सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने लगाई लखनऊ में हाजिरी 

लखनऊ, अगस्त, 2022: बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' लम्बे समय से चर्चा में है, जो महज़ दो दिनों में रिलीज़ होने को है। इस प्रकार फैंस का लम्बे समय से चल रहा यह इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। अपने ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से ही फिल्म काफी सुर्खियाँ बटोर रही है। फैंस के बीच फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की होड़ लगी है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के माध्यम से युथ पैन इंडिया सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ-साथ अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाली हैं। दोनों अभिनेताओं की पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर 25 अगस्त, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के मुख्य अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे 23 अगस्त, 2022 को लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने मीडिया से मुलाकात की। इसके बाद युथ पैन इंडिया सुपरस्टार के फैंस ने उनके और अनन्या के दीदार में हाजिरी लगाई, जहाँ दोनों सभी फैंस से मुखातिब हुए।  

मीडिया से मुलाकात के दौरान फिल्म की कहानी के बारे में सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने कहा, "यह माँ-बेटे की कहानी पर आधारित फिल्म है,  जो एक छोटे-से शहर से बड़े सपने लेकर 'सपनों के शहर मुंबई' जाता है, जहाँ वह अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की ललक लिए जीने लगता है। राह में कई बाधाएँ आती हैं, जिन्हें चीरता हुआ वह कैसे आगे बढ़ता है, यह फिल्म में देखने लायक होगा। यह एक मास-कमर्शियल एंटरटेनर है, इसकी कहानी कहीं न कहीं हम सभी की जिंदगियों से मेल खाती है, क्योंकि हर इंसान सफल बनने की चाह रखकर छोटे कदमों से अपने सफर की शुरुआत करता है।"

वहीं अनन्या पांडे ने कहा, "तेलुगु भाषा से जुड़े होने के बाद भी विजय की हिंदी में बहुत अच्छी पकड़ है, इसलिए मुझे कभी भाषा को लेकर विजय के साथ काम करने में परेशानी नहीं हुई। यहाँ तक कि कुछ हिंदी के शब्दों के अर्थ मैं विजय से समझा करती थी। फिल्म में हमने मसालेदार मास कमर्शियल एक्शन का खूबसूरत तड़का लगाने की कोशिश की है, जिसमें ड्रामा, रोमांस और गाने दर्शकों का दिल जीत लेंगे।"

पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म लाइगर की कहानी एक फाइटर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और पूरी कनेक्ट्स के बैनर तले निर्मित किया गया है। विजय देवरकोंडा मुंबई की सड़कों पर बॉक्सिंग शुरू कर एमएमए चैंपियन तक का सफर पूरा करते हुए नज़र आएँगे। फिल्म में राम्या कृष्णन भी दमदार किरदार अदा करती दिखाई देंगी। साथ ही फिल्म में किक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी कैमियो कर रहे हैं। यह धुँआधार फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर हिंदी के साथ ही साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं