Skip to main content

लखनऊ की भाव्या कपूर ने अपनी मेहनत से बनाया है ब्यूटी इंडस्ट्री में नाम

लखनऊ की भाव्या कपूर ने अपनी मेहनत से बनाया है ब्यूटी इंडस्ट्री में नाम

लखनऊ: यदि आपके अन्दर प्रतिभा है तथा लगन और मेहनत करने का जुनून है तो फिर आपको कोई भी बाधा आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। एक ऐसी ही शख़्स हैं लखनऊ की रहने वाली भाव्या कपूर,जिन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बनायीं हैं। उन्होंने 2011 में एक फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करते हुए अपने करियर की शुरुआत कीं। चूँकि शुरुआत कहीं न कहीं से करना ही था, इसलिए अनेक अभावों के बीच भाव्या कपूर ने अपने पैशन को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में अपनी मां के रहने वाले एक छोटे से कमरे से बिजनस की शुरुआत की। 

नबावों के शहर लखनऊ में भाव्या ने अपने समर्पण और लगन से एक अलग मुकाम बनाया। अपनी बेहतरीन रणनीति द्वारा आने वाले वर्षों में बिजनस एरिया और क्लाइंट आउटरीच का विस्तार किया। भले ही जीवन में कठिनाईयां रहीं लेकिन अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा देने से कभी समझौता नहीं किया और अपने बिजनस को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया। 

2013 तक, भाव्या कपूर ने अपनी सेवाओं को विस्तार दिया और लखनऊ के अपने बीके स्टूडियो में काम करने के लिए 4 लोगों को रखा। अगले कुछ वर्षों में वह अनेक उपलब्धियों के साथ आगे बढीं और लखनऊ तथा आस-पास के क्षेत्रों में अपनी 7 शाखाएं खोलीं। इनमें गोमती नगर शाखा (2015), आशियाना शाखा (2016), बीके अकादमी - गोखले मार्ग (2017), जोपलिंग रोड शाखा (2019), कपूरथला शाखा (2020), कानपुर शाखा (2021) और झांसी शाखा (2022) शामिल हैं। भाव्या कपूर को अब उत्तर प्रदेश के शीर्ष मेकअप स्टूडियो और अकादमी के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करते हुए, उन्हें एक व्यावहारिक एंटरप्रेन्योर के रूप में जाना जाने लगा है, जिन्होंने पिछले एक दशक में अपने पति के साथ एक लाभदायक बिजनेस बनाया है। भव्या कपूर को कहाँ से प्रेरणा मिली और उन्हें क्या प्रेरित किया इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “मैं लखनऊ में पली-बढ़ी हूँ और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रही हूं। लैंगिक समानता और एलजीबीटीक्यू+ अधिकारों की प्रबल समर्थक रही हूं। आगे चलकर मेरी योजना समाज में जागरूकता लाने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ एक डेडिकेटेड चैट शो आयोजित करने की है। मैं समानता में विश्वास करती हूं और अपने आसपास के लोगों को शिक्षित, सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए काम करना चाहती हूं।“

अपने वर्षों के अनुभव के साथ श्रीमती कपूर ने लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित अपने बीके अकादमी में कई छात्रों का मार्गदर्शन किया है और संस्थान से हजारों बेहतरीन ग्रेजुएट निकले हैं। उनके शिष्यों ने डिजाइन, हेल्थकेयर, फैशन और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में अपना नाम बनाया है। वह अपने छात्रों के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। भाव्या कपूर भारत में आज एक मान्यता प्राप्त ब्रांड नेम है। वह एक समर्पित पत्नी, एक प्यार करने वाली माँ, एक सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर और एक बेहतरीन कलाकार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं