Skip to main content

लूलू मॉल लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बैंड परफॉर्मेस के साथ मनाया 'हर घर तिरंगा'

लूलू मॉल लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने  बैंड परफॉर्मेस के साथ मनाया 'हर घर तिरंगा' 

लखनऊ, 4 जुलाई 2022: आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए एसएसबी, लखनऊ की चौथी बटालियन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के उपलक्ष्य में लूलू मॉल लखनऊ में एक शानदार बैंड परफॉरमेंस दिया। बैंड परफॉर्मेंस में ब्रास, जैज और पाइप बैंड शामिल थे जिसका उद्देश्य 'हर घर तिरंगा' पहल के तहत प्रत्येक नागरिक को ध्वजारोहण करने के लिए जागरूक करना था। इस कार्यक्रम को लूलू मॉल लखनऊ के सहयोग से आयोजित किया गया था।  कार्यक्रम में लूलू मॉल लखनऊ ने भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए एसएसबी को लगभग 3,000 झंडे दान किए जो लोगों में वितरित किये गए। इस अवसर पर एसएसबी के आईजी श्री रतन संजय, एसएसबी के डीआईजी श्री अभिषेक पाठक, एसएसबी के कमांडेंट  श्री योगेश सिंह सहित एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी, लूलू मॉल के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन, लूलू मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ इकठ्ठी थी।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रमुग्ध कर देने वाले बैंड प्रदर्शन के साथ हुई, इसके बाद फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के बारे में लोगों को बताया गया एवं जागरूक किया गया। आने वाले लोगों झंडे वितरित किए गए और उन्हें 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए अपने घरों में झंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद भारतीय ध्वज संहिता ( फ्लैग कोड ऑफ इंडिया ) पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुते एसएसबी, गृह मंत्रालय के आईजी श्री रतन संजय ने कहा, " कि तिरंगा हमारी शान है। हमे इसके प्रति हमे अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हम आजादी का 75 वां वर्षा मना रहे हैं इस वर्ष में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का जो कोड है उसमे परिवर्तन किया गया। अब जब विश्व का हर 5 वाँ व्यक्ति भारतीय है और हम एक परमाणु शक्ति बन चुके है तब भारत सरकार ने सभी भारतीयों को एक तोहफा दिया है। जिसके तहत अब हर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमारा मकसद है की तिरंगे की जगह सभी भारतीयों के दिल में होनी चाहिए। हम लुलु मॉल का तहे दिल से धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे इस अभियान में पूर्ण सहयोग किया।"

'हर घर तिरंगा' आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को विशेष बनाने के साथ ही इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

लूलू मॉल लखनऊ के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने कहा, “ आज़ादी के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से घर पर तिरंगा फहराना राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम ‘आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा’ के नेक काम में सहयोग करने के लिए एसएसबी, गृह मंत्रालय की टीम के आभारी हैं।"

कार्यक्रम का समापन एसएसबी और लूलू मॉल लखनऊ की टीमों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और समापन के अवसर पर एसएसबी के सेरेमोनियल गार्डों के साथ नागरिकों ने सेल्फी भी लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75वें वर्ष तथा अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धि के गौरवशाली इतिहास को मनाने और यादगार बनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को उसकी विकास यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर वह शक्ति और क्षमता भी है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत 2.0 को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए, आत्मानिर्भर भारत की भावना से प्रेरित है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं