Skip to main content

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों विजय के. वर्मा के 2 म्युज़िक वीडियो लाँच

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों विजय के. वर्मा के 2 म्युज़िक वीडियो लाँच 

मुम्बई, आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्टेयर 9 प्रोडक्शन के 2 म्युज़िक वीडियो को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में भव्य रूप से लांच किया गया जहां अल्बम की पूरी टीम के साथ कई नेता, अभिनेता और सिंगर्स गेस्ट के रूप में मौजूद रहे और मीडिया की भी भारी संख्या देखने को मिली।

इस फंक्शन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा महाराष्ट्र के वाईस प्रेसिडेंट श्री कृपाशंकर सिंह थे जबकि इस इवेंट के विशेष अतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश यादव और उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू उपस्थित थे। संगीतकार दिलीप सेन, बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा, मनमोहन तिवारी, श्वेता खंडूरी, सुनील पाल, राजकुमार कनौजिया भी यहां मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों गानों की प्रशंसा की और निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा के काम को सराहा।

कृपाशंकर सिंह ने बताया कि आजकल अजीब से गाने बनाए जा रहे हैं मगर मैं निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा और उनकी पूरी टीम के मेम्बर्स को "यह है हिंदुस्तान" के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। यह देशभक्ति से भरा गाना बहुत ही इमोशनल कर देता है। राजा हसन ने इसे बखूबी गाया है। मैं सरहद पे रक्षा करने वाले फौजियों की बहुत इज़्ज़त करता हूँ। कुछ शहीद फौजियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मैं सपोर्ट कर रहा हूँ और जनता से भी अपील करूंगा कि लोग शहीद फौजियों के घरवालों की कद्र करें, सम्मान करें ।

आपको बता दें कि धोखा अल्बम में गौरव शीरीं और ऎक्ट्रेस अमिका शैल ने अभिनय किया है। इसके सिंगर सलमान अली हैं। निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक  विजय के वर्मा हैं। को-प्रोड्यूसर ममता यादव और भूमि ग्रुप हैं। मीनू कुमारी और अमिताभ रंजन ने संगीत दिया है और अमिताभ रंजन ने गीत लिखा है। ये हिंदुस्तान है गीत के निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक  विजय के वर्मा हैं। सह निर्माता भूमि ग्रुप (लखनऊ) और संजीव के. शर्मा हैं। सिंगर राजा हसन, संगीतकार जयंत आर्यन हैं। 

आपको बता दें कि S9 म्युज़िक कंपनी सिर्फ 2 महीने पहले एक म्युज़िक वीडियो के साथ शुरू हुई थी लेकिन आज इसके पास काफी सारे गाने हैं। हर महीने में 3 म्युज़िक वीडियो रिलीज करने का प्लान है। S9 Music ने आने वाले समय के लिए एक बड़ी प्लानिंग के साथ मार्केट में  कदम रखा है, जो जल्द ही एक बड़ी कंपनी के रूप में काम करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं