Skip to main content

एनपीटीआई की ब्रांड एंबेसडर बनी लखनऊ की नीमा पंत

एनपीटीआई की ब्रांड एंबेसडर बनी लखनऊ की नीमा पंत

  • न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने इस खास मौके पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का भी किया स्वागत

 लखनऊ। न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनपीटीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम अहसन ने लखनऊ के हुसैनगंज स्थित अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे मिसेज यूनिवर्स (2019) "नीमा पंत" को न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया(NPTI)का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।संगठन के चेयरमैन सुशील दुबे ने नीमा पंत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का पत्र जारी किया।इस कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की, साथ ही संगठन के अध्यक्ष नजम अहसन ने सभी का स्वागत किया, साथ ही बुके और फूलों की माला से उनका सम्मान भी किया।

दरअसल "नीमा पंत" ने 2019 में मिसेज यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था।नीमा पंत मिसेज यूनिवर्स के साथ साथ एक बेहतरीन शायरा भी हैं।उन्होंने मंच पर बड़ी सादगी से अपनी बात रखते हुए सभी का इस्तकबाल किया।विशेष तौर पर एनपीटी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम अहसन को धन्यवाद दिया।उसके अलावा कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य हस्तियों को धन्यवाद दिया। इस खास मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और  संगठन के चेयरमैन सुशील दुबे भी उपस्थित रहे।उन्होंने कार्यक्रम की खूब सराहना की कार्यक्रम में  मौजूद शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने नीमा पंत को एनपीटीआई में ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर उनको बधाई दी।कार्यक्रम में वरिष्ठ  पत्रकार सुशील दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिशन के प्रदेश महामंत्री अब्दुल वहीद, अवध 24 समाचार पत्र के संपादक इस्लाम खान, आमिर मुख्तार,भारत विकास टाइम्स के संपादक आफाक अहमद मंसूरी, कामरान एक्सप्रेस की संपादिका रूबा खान, अवध 24 के ब्यूरो जमील मलिक, पत्रकार शीबू निगम, समाज सेवी नवाज खान, पत्रकार मुश्ताक बेग,पत्रकार अनवर आलम, एम एम मोहसिन,तौसीफ हुसैन,दिलनवाज खान,फिरोज खान,नूर आलम, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम