Skip to main content

सी.एम.एस. एल्युमनाई इण्टरनेशनल मीट (यू.एस. चैप्टर) का भव्य ऑनलाइन आयोजन

सी.एम.एस. एल्युमनाई इण्टरनेशनल मीट (यू.एस. चैप्टर) का भव्य ऑनलाइन आयोजन

लखनऊ, 19 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित ‘सी.एम.एस. एल्युमनाई इण्टरनेशनल मीट (यू.एस. चैप्टर)’ में अमेरिका में उच्च पदों पर आसीन सी.एम.एस. के पूर्व छात्रों ने सी.एम.एस. के अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए एक स्वर से कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है। इस एल्युमनाई मीट में सी.एम.एस. के 40 से अधिक पूर्व छात्रों ने अपने सारगर्भित विचारों व अनुभवों से रूबरू कराया। एल्युमनाई मीट की अध्यक्षता सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने की। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करायी। इस ऑनलाइन सम्मेलन में आयोजन ओपनिंग प्लेनरी सेशन, ब्रेकआउट सेशन एवं क्लोजिंग प्लेनरी सेशन के अन्तर्गत परिचर्चा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. के पूर्व छात्र एवं क्लाउड इंजीनियरिंग, वाशिंगटन के डायरेक्टर श्री राजशेखर शुक्ला ,लाइफस्टाइल इण्टरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेन्ट श्री देवेश कुमार श्री प्रवल गोयल, सी.एफ.ओ., टेकट्रान्स, ह्यूस्टन, टेक्सास, श्री अनुराग खरे, असिस्टेन्ट वाइस प्रेसीडेन्ट, स्टेट स्ट्रीट बैंक एण्ड ट्रस्ट, बोस्टन,एवं  पूर्व छात्रों सुश्री इला श्रीवास्तव, मल्लिका सक्सेना, अलका दीक्षित, तन्वी निखर, रोहन खंडूजा, श्रीवत्स शुक्ला, देवोत्रा चक्रवर्ती, गौरव शुक्ला आदि ने बड़े उत्साह से अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि  हमारे इन्हीं छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के कठिन परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी पूर्व छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स डिपार्टमेन्ट के हेड डा. शिशिर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम