Skip to main content

अनिल कपूर और मनीष पॉल ने लखनवी अंदाज में मनाया फिल्म जुगजुग जियो की सफलता का जश्न

अनिल कपूर और मनीष पॉल  ने लखनवी अंदाज में मनाया फिल्म जुगजुग जियो की सफलता का जश्न  

  • रूमी दरवाजा और टुंडे कबाबी भी गए जश्न मानाने 
  • फिल्म की सफलता को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस 

लखनऊ, जुलाई, 2022: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल स्टारर फिल्म 'जुगजुग जियो' एक लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार रिलीज़ हो चुकी है। बड़े परदे पर रिलीज़ हुई इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने फैंस तथा दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म 'जुगजुग जियो' का विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार पहुँच गया है। इसकी सफलता को देखते हुए इमोशन और ड्रामा के जोरदार तड़के वाली इस फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके लिए फिल्म के अहम् किरदार अनिल कपूर और मनीष पॉल लखनऊ पहुँचे।

फिल्म और अपने करियर को लेकर अनिल कपूर ने कहा, "मैंने अपने करियर में अपने साथ काम करने वाले लोगों और कास्ट को हमेशा ही सबसे ऊपर रखा है। इस बात को भी हमेशा ध्यान में रखा है कि अपना किरदार मैं पूरी तरह निभा सकूँ और लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकूँ। सबसे पहले यही प्रश्न उठता है कि फिल्म अच्छी है या नहीं? हमने इस फिल्म में इसका उत्तर देने के साथ ही इसे अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की है और इसमें सफल भी हुए हैं। दर्शकों का फिल्म को पसंद किया जाना 'सोने पर सुहागा' है, और यह फैंस का प्यार और सभी लोगों का विश्वास ही है कि हम इसमें खरे उतर सके हैं। अच्छी फिल्म बनाना बेशक हमारा काम है, लेकिन इसे कामियाब बनाना जनता के हाथों में होता है।"

फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मनीष पॉल ने कहा, "मेरा सौभाग्य ही है कि मुझे अनिल कपूर और नीतू सिंह जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला। 'जुगजुग जियो' सिर्फ एक नाम ही नहीं है, बल्कि यह वास्तव में हम पर उनका आशीर्वाद ही है कि हमने इतना अच्छा काम किया। सेट का माहौल भी परिवार की तरह ही होता था, दोनों ने हमें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम सेट पर हैं या उनके जूनियर्स हैं। यही परिवार का माहौल परदे पर भी दिखाई दिया है, जिसे सब पसंद कर रहे हैं।" और यह 100 करोड़ पार करने वाली मेरी पहली फिल्म है।

पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'जुगजुग जियो' राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के तहत वायकॉम18 स्टूडियोज़ और हिरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। कोरोना महामारी के बाद यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह पहली फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में 24 जून को रिलीज़ किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं