Skip to main content

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर खुलेगा

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में  ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर खुलेगा

  • देवकाली रोड पर 3500 स्क्वायर फीट का स्टोर का शुभारंभ करने के लिए अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर

लखनऊ / अयोध्या, जुलाई 25, 2022:  ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ने अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह स्टोर अयोध्या में देवकाली रोड पर खुलेगा। इसके लिए अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री महेश अग्रवाल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वर्तमान में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स गोरखपुर, देवरिया, पडरौना, बस्ती, आजमगढ़ व बलिया में स्थित हैं।

इस अनुबंध पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के श्री वैभव सराफ ने कहा,"“मुझे खुशी है कि ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के विस्तार के लिए जिस फ्रैंचाइज़ी मॉडल के लिए हम जो प्रयास कर रहे हैं, वह अब मूर्त रूप ले रहे हैं। हम अपना पहला फ्रैंचाइज़ी स्टोर प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में खोलने जा रहे हैं। इसके लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।  लगभग 3500 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल के इस स्टोर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है और वर्ष 2023 की शुरुआत में इसका उद्घाटन हो जाएगा। स्टोर को अन्य कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स की तरह ही डिजाइन किया जाएगा। इस स्टोर के खुल जाने के बाद यहां भी हमारे कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स में उपलब्ध पोल्की, हीरे, सोने और कुंदन के वैभवशाली, कलात्मक व अनूठे आभूषण संग्रह अयोध्या और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।"

अयोध्या में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले श्री महेश अग्रवाल ने कहा, "हमें  ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का पहला फ्रैंचाइज़ी पार्टनर बनकर बेहद प्रसन्नता है। इस साझेदारी का उद्देश्य अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों की बेहतरीन डिज़ाइन और गुणवत्ता वाले आभूषण की आवश्यकता को पूरा करना है। इस स्टोर पर ग्राहकों के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के ज्वेलरी कलेक्शन के विस्तृत श्रृंखला के सर्वोत्तम गुणवत्ता आभूषण उपलब्ध होंगे, जो उनकी आवश्यकता के अनुसार आधुनिक व क्लासिक डिज़ाइन के बेहतरीन संयोजन से बनाए जाते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन

गन्ने वाली गली बाज़ार (अमीनाबाद ) व्यापार मंडल का हुवा गठन आज लखनऊ युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता द्वारा लखनऊ अमीनाबाद स्थित प्राचीन  गन्ने वाली गली बाजार  व्यापार मंडल का गठन किया गया। समस्त व्यापारीयो ने एक जुट हो गन्ने वाली गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप मे मोहित केसवानी, महामंत्री पद पर अंकुर गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष विजय त्रिपाठी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, इरशाद एवं संगठन मंत्री पद पर सौरभ सोनकर,सनी जयसवाल, एवं मंत्री पद पर मो राजू, अमित अग्रवाल,सर्वेश साहू सक्रिय सदस्य के रूप मे मोहम्मद सलमान,शदाब,चन्दन, अभिनव गुप्ता, रिशु सोनकर,सौरना सोनकर,अंकित सोनकर का चयन किया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार साठ के दशक मे गन्ने वाली गली मे गन्ने  की बड़ी बाज़ार लगती थी दूर दूर से गन्ना व्यापारी गन्ने की खरीद फरोक्त करने यहा आते थे। तभी से इसका नाम गन्ने वाली गली पड़ा। वर्तमान मे कॉस्मेटिक, चूड़ी, गिफ्ट, अकोरियम, सीसा, जर्नल स्टोर की होलनसेल दुकाने है।  नगर युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मं