Skip to main content

जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ को पहुंचाएगा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान

  • हर जरूरतमंद तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ को पहुंचाएगा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान: दिनेश कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने दी अभियान की जानकारी

लखनऊ। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के माघ्यम से केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का ना सिर्फ प्रचार प्रसार किया जाएगा बल्कि इन योजनाओं के लाभ से वंचित लोगो को इसका लाभ भी दिलाया जाएगा। संगठन के माध्यम से यह अभियान देश के सभी प्रान्तों में चलाया जाएगा। उक्त विचार लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री जनकल्याणरी योजना जागरूकता अभियान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक की उपस्थिति में व्यक्त किये। 

पत्रकार वार्ता को संबोधित को करते हुए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश मे कई सरकारें बनी, आर्थिक व मानव संसाधनों का प्रयोग कर तमाम योजनाएं भी बनी लेकिन ये धरातल पर नही उतर सकी। देश मे अशिक्षा, पक्ष पात, छुआ छूत भेदभाव नही दूर हो सका। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से न सिर्फ योजनाएं शुरू की गई बल्कि इसका लाभ भी बिना बिचौलियों के जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। पीएम मोदी के कार्यकाल में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, मेक इन इंडिया योजना, स्किल इंडिया, कौशल विकास योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना, अन्त्योदय योजना समेत करीब 62 से भी अधिक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर लोगो के आमजीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का सराहनीय प्रयास किया है। श्री सिंह ने बताया कि अभी देश मे अभी बड़ी संख्या लोग इन जनकल्यानकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकारो की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना व इन योजनाओं के लाभ से वंचित जरूरतमंद लोगो को इन योनजाओ का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयं सेवकों के समूहों को कार्यशालाओं व संगोष्ठियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा साथ ही समाजसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार से भी इसके लिए सहयोग देने का आग्रह संघठन करेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक ने कहा कि उन्हें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को क्रांतिकारी सफलता प्राप्त होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।