Skip to main content

21 जुलाई को लखनऊ में शमशेरा के प्रमोशन के लिए पूरी तरह तैयार

21 जुलाई को लखनऊ में शमशेरा के प्रमोशन के लिए पूरी तरह तैयार

लखनऊ, 18 जुलाई 2022, रणबीर कपूर इस शुक्रवार, 22 जुलाई को रिलीज होने वाली एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म 'शमशेरा' के साथ अपने करियर में पहली बार दर्शकों के दिलो-दिमाग में बस जाने वाले एक बेमिसाल हिंदी फ़िल्म हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'संजू' में काम करने के चार साल बाद रणबीर बड़े पर्दे पर नज़र आ रहे हैं, और इस फ़िल्म में उनका मुकाबला संजय दत्त से है जो इस फ़िल्म में पहले से कहीं ज्यादा बुरे, निर्दयी, बेरहम और बेहद क्रूर खलनायक, शुद्ध सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े पर्दे पर संजय दत्त बनाम रणबीर कपूर के बीच का संघर्ष, सचमुच इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। अब दोनों कलाकार वाणी कपूर और निर्देशक करण मल्होत्रा के साथ 21 जुलाई को लखनऊ में शमशेरा के प्रमोशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं!

 21 जुलाई को प्रोड्यूसर यशराज फिल्म्स द्वारा शमशेरा के प्रमोशन के लिए लखनऊ में लोगों की भीड़ के बीच अलग-अलग तरह की कई एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रणबीर, संजय, वाणी और करण भी नजर आएंगे। शमशेरा पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, और दर्शकों को इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। कल रिलीज होने वाली यह फ़िल्म वाकई देखने लायक है जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, ताकि दर्शक पहले से ही फ़िल्म की टिकट हासिल कर सकें!

 शमशेरा की कहानी काज़ा नाम के एक काल्पनिक शहर पर आधारित है, जिसमें एक लड़ाका कबीले को एक बेरहम सेनापति शुद्ध सिंह द्वारा बंदी और गुलाम बनाया जाता है और उन लोगों को बुरी तरह सताया जाता है। यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो पहले गुलाम बना, फिर गुलामों का सरदार बन गया और अंत में अपने कबीले की हिफाज़त करने वाला सबसे बड़ा योद्धा बन गया। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए जी-जान से संघर्ष करता है। उसका नाम शमशेरा है।

1800 के दशक में मध्य भारत की कहानी दिखाने वाली यह मनोरंजक फ़िल्म जबरदस्त उत्साह से भरी और दर्शकों के दिलों में जोश जगाने वाली है। हमारा वादा है कि दर्शकों ने रणवीर को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा, जो फ़िल्म में शमशेरा की भूमिका निभा रहे हैं! बड़े सितारों से भरी इस फ़िल्म में संजय दत्त ने रणबीर के कट्टर-दुश्मन की भूमिका निभाई है और रणबीर के साथ उनका मुक़ाबला देखने लायक होगा क्योंकि वे दोनों बेरहमी से एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस जबरदस्त एक्शन फ़िल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया गया है, जो 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम