Skip to main content

कैसरबाग में शुरू हुआ दस दिवसीय सिल्क इंडिया प्रदर्शनी

कैसरबाग में शुरू हुआ दस दिवसीय सिल्क इंडिया प्रदर्शनी

लखनऊ - उड़ीसा आर्ट एंडक्राफ्ट द्वारा लखनऊ के केशरबाग, बरादरी में सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में ग्राहकों को सभी आयोजनों के लिए साड़ियों व ड्रेस के कई स्पेशल वेराइटीज मिलेंगे। प्रदर्शनी में 15 राज्यों की विशेष हैंडलूम साड़ियां ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उड़ीसा आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मानस आचार्य ने कहाकि हमारी संस्था सिल्क बुनाई कला को जीवित रखने के लिए पिछले कई सालों से निरंतर काम कर रही है। इस प्रदर्शनी मे ंदेश के कोने-कोने से आए बुनकरों द्वारा सिल्क की बहुत सारी वैरायटियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मानस ने बताया कि 3 जून से 12 जून 2022 तक आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से रात 8.00 बजे तक ग्राहकों को अपनी सेवा देगी। सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में देश के विविध स्थानों की लोकप्रिय वैरायटी की मनमोहक साड़ियां एवं ड्रेस मटेरियल पेश किए गए हैं। तरह-तरह के डिजाइनर पैटर्न्स, कलर कॉन्बिनेशन में इन साड़ियों का व्यापक खजाना यहा ंउपलब्ध है। इस भव्य प्रदर्शनी मे ंदेश के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिंदा संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहां प्रस्तुत हर साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल अपने आप में अद्वितीय और मनमोहक हैं।

मानस ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के साथ हीं फैशन फोटोशूट का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेशनल मॉडल्स ने देश भर के बुनकरों द्वारा तैयार वस्त्र पहनकर उनकी कला की नुमाइश की। एक से बढकर एक 15 मॉडल्स ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सिल्क उत्पादों को प्रदर्षित किया।

इस विशिष्ट संग्रह में तमिलनाडु से कोयम्बटोर सिल्क, कांजीवरम सिल्क, कर्नाटका से बेंगलुरु सिल्क, क्रेप और जार्जेट साड़ी, बेंगलुरु सिल्क, रॉ सिल्क मटेरियल, आंध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगल गिरी ड्रेस मटेरियल उपाडा, गड़वाल, धर्मावरम, प्योर सिल्क साड़ी, बिहार से टसर, कांथा, भागलपुर सिल्क ड्रेस, मटेरियल, पंजाबी फुलकारी वर्कसूट व ड्रेस मटेरियल, ब्लॉक हैंडप्रिंट, खादी सिल्क एवं कॉटन ड्रेस मटेरियल सम्मिलित किए गए हैं। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। सभी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की सुविधा है। देशभर में 100 श्रेष्ठ बुनकर सिल्क फैब में सिल्क एवं कार्टन साड़िया, सूट्स, ब्लॉकप्रिंट, जार्जेट साड़ियों, डिजाइनर साड़ियों, बनारसी सिल्क साड़ियों, के व्यापक संग्रह के साथ उपस्थित हैं। आयोजन स्थल पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से को सासिल्क, घीचा सिल्क साड़ी, मलबरी रॉ सिल्क, ब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बांधनी, पटोला, एम्ब्रायडरी, गुजराती मिररवर्क एवं डिजाइनर कुर्ती, जम्मू और कश्मीर से तबीसिल्क साड़ी, पशिमना शॉल, चिनान सिल्क साड़ी, जयपुरी कुती, ब्लॉक प्रिंट, सांगनेरी प्रिंट, कोटा डोरिया उत्तर प्रदेश से तंचोई बनारसी, जामदानी, जामावार ब्रोकेट ड्रेस मटेरियल, लखनवी चिकन, पश्चिम बंगाल से शांति निकेतन कांथा साड़ी, बालूचरी, निमजरी साड़ी, प्रिंटेड साड़ी, धाकई जामदानी, एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साड़ियां प्रस्तुत की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम