Skip to main content

फ्लैश मॉब और क्विज़ के माध्यम से किया गया पर्यावरण के प्रति जागरूक

फ्लैश मॉब और क्विज़ के माध्यम से किया गया पर्यावरण के प्रति जागरूक 

  • वन अवध मॉल ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व टेरी के सहयोग से किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ 4 जून, 2022 :  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन अवध मॉल में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से मॉल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर 3 व 4 जून को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश व ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। 

वन अवध सेंटर की एग्जीक्यूटिव वाइस- प्रेसिडेंट श्रीमती सरस्वती सिंह ने कहा, "हमारी छोटी छोटी कोशिशें ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम साबित होंगी, इसी उद्देश्य से वन अवध सेंटर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश व ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भी इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि सम्पूर्ण गतिविधियां पर्यावरण के हित में हों और यह सुनिश्चित किया गया कि इन गतिविधियों के दौरान किसी भी पौधे, जानवर या व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। जब अपने व्यक्तिगत व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण संबंधी आचरण शामिल कर लेंगे तभी हम लोगों के सामने आदर्श स्थापित कर सकेंगे और अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे।"

पर्यवारण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में फ्लैश मॉब डांस का प्रदर्शन किया गया। इसमें संगीत की धुन पर डांसर्स के अद्भुत फुटवर्क देखकर सभी मुग्ध हो उठे। इसके अलावा पर्यवारण पर जागरूकता के उद्देश्य से एक क्विज़ का भी आयोजन हुआ और इसमें मौजूद दर्शकों से पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रिसाइकल सामाग्री से बने गिफ्ट्स दिए गए। इस कार्यक्रम के दौरान आए सभी दर्शकों ने पर्यवारण सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा की व हस्ताक्षर किए।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम