Skip to main content

परमार्थ आश्रम में रेलिगेयर फाउंडेशन बनाएगा मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

परमार्थ आश्रम में रेलिगेयर फाउंडेशन बनाएगा मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

  • केंद्र में योग, शिक्षा, ध्यान, धर्म ज्ञान और सत्संग जैसे सत्रों का किया जाएगा आयोजन
  • नवीनतम तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

ऋषिकेश, 4 जून 2022। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की सहायक कंपनी, रेलिगेयर फाउंडेशन, परमार्थ आश्रम ट्रस्ट के साथ मिलकर 150 बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के साथ पर्यावरण के अनुकूल 50 बेड के आंखों का अस्पताल बनाया जाएगा। जहां देश-दुनिया के लोगों को चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं परिसर में एक प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद केंद्र शामिल होगा, जो पांच तत्वों आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी पर आधारित चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें विभिन्न प्रकार के चिकित्सा, धार्मिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बड़ा सभागार भी तैयार किया जाएगा। 

रेलिगेयर परिवार योग के महत्व और प्रभाव को पहचानता है। उसी को प्रोत्साहित करने के लिए परमार्थ आश्रम के प्रबंधन के सहयोग से फाउंडेशन, एक भव्य योग केंद्र बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें 300 से अधिक लोगों के लिए सामूहिक योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया जा सकेगा। 

इस मौके पर आरईएल की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रश्मि सलूजा ने कहा कि, "हमें बेहद खुशी है कि हम अपने परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज की 70 वीं जयंती के समारोह का एक अभिन्न हिस्सा हैं। रेलिगेयर परिवार में हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक स्वस्थ राष्ट्र एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था की नींव है। हम परमार्थ आश्रम ट्रस्ट के आभारी हैं जिन्होंने हमें भारत के विकास और प्रगति के आधार को आकार देने का अवसर दिया।

परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज की 70 वीं जयंती के समारोह में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आरईएल की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रश्मि सलूजा,  लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, रमेश भाई ओहजा जी, साध्वी भगवती और मुरारी बापू जी सहित कई साधू संत और हजारों श्रद्धालु व भक्त उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम