Skip to main content

प्रदेश में 58 हजार से बढ़ाकर अब लगभग 01 लाख 20 हजार बनेंगे अमृत सरोवर

प्रदेश में 58 हजार से बढ़ाकर अब लगभग 01 लाख 20 हजार बनेंगे अमृत सरोवर

  • मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले सभी श्रमिकों का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन अवश्य कराया जाए
  • श्रमिकों के पंजीयन हेतु रोजगार सेवकों की मदद ली जाए
  • महिला मेटों का चयन तीव्र गति से किया जाए  -श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 06 जून, 2022, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कि प्रदेश में 58 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण होना था, जिसका टारगेट बढ़ाकर अब लगभग 01 लाख 20 हजार कर दिया गया है । उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी इनका चिन्हाकन तत्परता के साथ करें। चिन्हांकन के उपरांत उनके प्राक्कलन भी पूरी गति से बनाए जाएं, यही नहीं इनका निर्माण में भी निर्धारित समय सीमा के अंदर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। श्री मौर्य ने जोर देते हुए कहा कि अमृत सरोवरो के निर्माण में आउटलेट व इनलेट आदि का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए, ताकि जब पानी ओवर फ्लो हो, तो उसका निकास भी सही तरीके से हो सके। कहा कि अमृत सरोवरों के कार्यों में अच्छी टीमे लगाई जांय और लगातार निरीक्षण किया जाए। वहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए टाइल्स लगाने व प्लांटेशन तथा झंडारोहण आदि की उचित व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरो के निर्माण में सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के रखरखाव व देखभाल के लिए भी ठोस व प्रभावी प्लान बनाया जाए। अमृत सरोवरो के निर्माण के सम्बन्ध में डैस बोर्ड बनाया जाए। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज विधान भवन के अपने कक्ष में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे ।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले सभी श्रमिकों का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। श्रमिकों के पंजीयन हेतु रोजगार सेवकों की मदद ली जाए। कहा कि इसके लिए रोजगार सेवकों को टारगेट दिया जाए तथा श्रम विभाग के साथ एम ओ यू भी करने की भी तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि महिला मेटों का चयन  तीव्र गति से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए और उनका प्रशिक्षण भी समय से कराया जाए।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो अति पिछड़े 100 आकांक्षात्मक ब्लॉक चुने गए हैं, उन ब्लॉकों में जो प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाने हैं, उसका डैस बोर्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा 21 जून को विश्व योग दिवस पर गांव-गांव में लोग योग करें, इसके लिए प्लान बना कर शासनादेश जारी किया जाए और योग की फोटो आदि भी मंगाई जाएं तथा उन्हें ट्वीट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं, उनकी हर 10 दिन में समीक्षा की जाए ।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विभाग मे एपीओ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। श्री मौर्य ने निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों के देखभाल में स्वयं सहायता समूह की लगी महिलाओं का मानदेय समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा ग्राम विकास से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच निष्पक्ष रुप से कराई जानी चाहिए और उसकी रिपोर्ट समय से आनी चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि विधायक निधि में 27 तरीके के और कामो को सम्मिलित कराने हेतु मांग पत्र आया है, इसके लिए कमेटी बनाकर इसका न्यायोचित रास्ता नियमानुसार निकाला जाय।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह ,अपर आयुक्त मनरेगा श्री योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) श्री राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम