Skip to main content

अवधी लोकगीतों में प्रभु श्री राम प्रकट हुए

अवधी लोकगीतों में प्रभु श्री राम प्रकट हुए 

  • अवधी लोकगीतों में श्री राम संगीत रूपक कार्यक्रम 

लखनऊ, 26 मई 2022। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वाईब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में आज शाम बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह गोमती नगर में आयोजित अवधी लोकगीतों में श्री राम शीर्षक से अभीहित कार्यक्रम में लोकगीतों में प्रभु श्री राम प्रकट हुए।

अवधी लोकगीतों में श्री राम कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री और मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी (मंत्री गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश) और जयवीर सिंह (मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश) ने दीप प्रज्वलित कर किया। जयवीर सिंह ने कहा की आज की पीढ़ी अपनी परम्पराओं से जुड़े। उन्होने आगे कहा की बाहरी लोग भारतीय संस्कृति को अपना रहें हैं। 

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा की संगीत नृत्य भारतीय संस्कृति की देन है। सबसे पहले भगवान शंकर ने नृत्य किया था। मुख्य अतिथियों ने लोक गायन कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर वन्दना मिश्रा ने मुख्य अतिथियों लक्ष्मी नारायण चौधरी और जयवीर सिंह को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

     संगीत से सजे कार्यक्रम का आरंभ लोकगीतों की चितेरन ख्यातिलब्ध गायिका वंदना मिश्रा ने अपनी खनकती हुई आवाज में बधाई गीत घर-घर बाजत बधाइया को प्रस्तुत किया तो श्रोता मंत्र मुग्ध हो झूम उठे। इसी क्रम में उन्होने अपनी सुमधुर आवाज में जन्मे अवध रघुराई कौशल्या मैया दे दो बधाई, कगनवा हे रानी लेबे तोर, दशरथ के हुए हैं ललनवा चैत्र रामनवमी के दिनवा एवं झुकी जाओ तनिक रघुवीर सिया मोरी छोटी हैं जैसे अन्य अवधी लोकगीतों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वन्दना मिश्रा के साथ कोरस पर प्रीति सिंह, अंजलि कंठवाल और प्रियंवदा पांडे ने अपना सहयोग दिया। स्वरा त्रिपाठी ने अपने नृत्य के जरिए भगवान गणेश जी का आवाहन किया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरांत हनु जायसवाल, सत्यम सिंह, अशिका मिश्रा, वात्सल्य शर्मा, कार्तिकेय मिश्रा, सिक्षिता जायसवाल ने यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवा रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र दीक्षित और शिवा सोनी ने भजनों की सरिता प्रवाहित की, वहीं पर्णिका श्रीवास्तव ने श्री राम चन्द्र कृपाल भजमन पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ विक्रम सिंह, सुचिता चतुर्वेदी, कुमुद श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम