Skip to main content

उस्मान खान के संगीत से सजा प्यार भरा गीत "जाएं तो जाएं कहाँ" अल्तमश फरीदी ने किया रिकॉर्ड



उस्मान खान के संगीत से सजा प्यार भरा गीत "जाएं तो जाएं कहाँ" अल्तमश फरीदी ने किया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार उस्मान खान के संगीत से सजा एक प्यार भरा गीत "जाएं तो जाएं कहाँ" फेमस सिंगर अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया। यह एक बेहद ही प्यारा और खूबसूरत गाना है जिसमें उस्मान खान ने कमाल की मेलोडी दी है। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीमगर्ल के सुपर हिट सांग एक मुलाकात फेम सिंगर अल्तमश फरीदी ने इस रोमांटिक सांग को रिकॉर्ड किया। इस म्यूज़िक वीडियो के निर्माता राजा दविन्द्र सिंह और डायरेक्टर सचेन्द्र शर्मा हैं। गाने के गीतकार आमिर अमजद नदीम हैं, जिन्होंने प्रोग्रामिंग भी की है।

मुम्बई के एएमवी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इस गीत की शानदार रिकॉर्डिंग के बाद अल्तमश फरीदी ने कहा कि उस्मान खान ने इस गीत को बड़ी खूबसूरती से कम्पोज़ किया है। इसे गाकर बहुत अच्छा लगा। इस गाने के निर्माता राजा दविन्द्र सिंह और पूरी टीम इसको लेकर बेहद उत्साहित है। हम सब ने काफी मेहनत की है, उम्मीद है कि जब यह रिलीज होगा तो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगा।

संगीतकार उस्मान खान ने बताया कि यह जज़्बात से भरा एक रोमांटिक सांग है। हमारे प्रोड्यूसर राजा दविन्द्र सिंह इस की रिकॉर्डिंग के समय विशेष रूप से गोवा से यहां आए। मैं राजा जी का बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा अवसर दिया है। अल्तमश फरीदी ने इस गाने को दिल से गाया है जिन्होंने बॉलीवुड में पचासों सुपर हिट गाने गाए हैं।

डायरेक्टर सचेन्द्र शर्मा ने कहा कि गाना बेहद प्यारा है जो दिलों को छू लेगा। अल्तमश फरीदी ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है। इसके वीडियो में प्यार की एक कहानी चलेगी। इस गाने के बाद संगीतकार उस्मान खान का एक अलग ही समय आएगा, उन्हें एक ऊंचा मुकाम मिलेगा।

निर्माता राजा दविन्द्र सिंह (Raja Davinder Singh) ने कहा कि इस गीत का जल्द ही वीडियो शूट किया जाएगा। म्यूज़िक वीडियो की पूरी टीम पर मुझे विश्वास है कि एक बेहतर सांग सामने आएगा।

गाने के गीतकार व प्रोग्रामर आमिर अमजद नदीम ने बताया कि अल्तमश फरीदी ने इस गाने को वाकई बहुत ही अच्छे ढंग से गाया है, कमाल का संगीत है। उस्मान खान ने जब पहली बार मुझे इस सांग की धुन सुनाई तो मैंने कहा कि इस गाने को अल्तमश फरीदी ही गाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।