Skip to main content

सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

सी.एम.एस. गोमती नगर में यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन समारोह में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

लखनऊ, 28 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन’ समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष भर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता विद्यालय का गौरव देश-विदेश में बढ़ाया है। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होने वाले छात्र, भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में चयनित छात्र, नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में चयनित छात्र, फिजिक्स ओलम्पियाड, मैथ्स ओलम्पियाड, बॉयलॉजी ओलम्पियाड में चयनित छात्र समेत उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कला, साहित्य व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अपने मेधात्व का परचम लहराकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इन मेधावी छात्रों को सी.एम.एस. की ही पूर्व छात्रा व वर्तमान में आई.ए.एस. अधिकारी सुश्री ट्विंकल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुश्री ट्विंकल सिंह, आई.ए.एस., ने कहा कि ऐसे समारोह के लिए सी.एम.एस. बधाई का पात्र है। इस प्रकार के समारोह छात्रों की हौसला-अफजाई करते हुए हैं और उन्हें आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने हेतु प्रेरित करते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के छात्र  आगे चलकर निश्चित रूप से अपने ज्ञान व प्रतिभा का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करेंगे। समारोह की संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई दी । इस अवसर पर सी.एम.एस. की पूर्व छात्रा रही श्रीमती सुलक्षणा मिश्रा, मैनेजर, एस.बी.आई. एवं विद्यालय के टॉपर छात्र रहे सुमित त्रिपाठी भी उपस्थिति थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।