Skip to main content

सात वर्षीय बच्ची के अंगदान से छह साल के लड़के को मिला नया जीवन

सात वर्षीय बच्ची के अंगदान से छह साल के लड़के को मिला नया जीवन

 लखनऊ : कहते हैं अंगदान से बड़ा कोई दान नहीं और मौत के बाद भी अगर कोई जिंदा रहता है तो वह है दाता के अंग। यह कहावत एक सात वर्षीय नीलम और उसके परिवार पर एकदम सटीक बैठती है। गंभीर चोट के कारण नीलम को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में भी परिजनों ने हिम्मत दिखाई और उसके अंगदान करने का फैसला लिया। परिवार ने बच्ची का लीवर और किडनी दान किया। इससे एक छह साल के बच्चे की जान बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी छह वर्षीय अर्णव का प्रत्यारोपण सफल रहा। दिल्ली में नीलम के परिजनों ने अंगदान किया।

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के सीनियर ‌पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ अनुपम सिब्बल ने बताया कि अर्णव लैंगरहैंस जाइंट सेल हेमोफैगोसाइटोसिस (LCH) से पीड़ित था। एलसीएच एक ऐसा दुर्लभ विकार है जो अस्थि मज्जा और लीवर के साथ साथ एक से अधिक अंगों को प्रभावित कर सकता है। लीवर में स्क्लेरोज़िंग हैजांगाइटिस विकसित हो सकता है जिसकी वजह से फाइब्रोसिस और सिरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। फाइब्रोसिस या फिर सिरोसिस की वजह से क्रोनिक लीवर फेलियर की स्थिति भी हो सकती है। कीमोथैरेपी के बाद अर्णव का लीवर प्रत्यारोपण होना जरूरी था। उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम यह देखकर खुश है कि अर्णव को नया जीवन मिला है। उसका प्रत्यारोपण सफल रहा और फिर से उसे पहले जैसा स्वस्थ देख सभी काफी खुश हैं।’

वहीं इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के लीवर ट्रांसप्लांट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ नीरव गोयल ने कहा, “चिकित्सीय समस्याओं के चलते अर्णव के परिजनों के पास सही दाता नहीं था। इसलिए उन्हें एक लीवर का इंतजार था। सौभाग्य से राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोत्तो) से सात साल की बच्ची के अंगदान की सूचना मिली। इसके बाद अर्णव को करीब पांच घंटे के भीतर लखनऊ से दिल्ली सड़क मार्ग के जरिए लाया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ साथ एनएचएआई के सहयोग से समय रहते लीवर उपलब्ध हो गया था। हमने रात करीब 10 बजे लीवर ट्रांसप्लांट शुरू किया और देर रात 2 बजे प्रत्यारोपण की प्रक्रिया की गई। सुबह करीब आठ बजे तक चला यह प्रत्यारोपण अंत में सफल रहा। मरीज की पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी असमान थी और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

अर्णव की देखभाल टीम में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सिब्बल, सीनियर ‌लीवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेंट डॉ. नीरव गोयल, डॉ अरुण वी, डॉ वरुण एम, डॉ प्रदीप कुमार (सलाहकार), डॉ रमन आर (एनेस्थेटिस्ट), डॉ स्मिता मल्होत्रा ​​​​और डॉ करुणेश कुमार (सलाहकार, बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) शामिल थे। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम