Skip to main content

सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज



सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज

लखनऊ, 2 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्रा दीप्ति चौहान ने प्रथम प्रयास में ही मध्य प्रदेश ‘पीसीएस-जे’ परीक्षा में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के उपरान्त दीप्ति को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर द्वारा सिविल जज के पद पर चयनित किया गया है।  सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप्ति को नये दायित्व की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रा की इस सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल दिन-प्रतिदिन विश्व पटल पर नये-नये प्रतिभावान व क्षमतावान व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में दीप्ति ने भी सिविल जज के पद पर चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

            दीप्ति ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता एवं सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।  सी.एम.एस. छात्रों को प्रेषित संदेश में दीप्ति ने कहा कि कड़ी मेहनत व ‘नेवर से नो’ एटीट्यूट आपको बड़ी से बड़ी सफलता दिला सकता है। दीप्ति ने कक्षा-1 से 12 तक की शिक्षा सी.एम.एस. इन्दिरा नगर एवं महानगर कैम्पस से प्राप्त की। वर्ष 2014 में दीप्ति ने महानगर कैम्पस से अत्यन्त उच्च अंको में आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं इसके उपरान्त कर्नाटक की स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी, बंगलूरू से वर्ष 2019 में बी.बी.ए., एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। दीप्ति के पिता श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन के निजी सचिव हैं और माता श्रीमती नीरजा चौहान वरिष्ठ पत्रकार हैं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।