Skip to main content

त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फैजुल्लागंज में हुआ भंडारे आयोजन

 


त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर  फैजुल्लागंज में हुआ भंडारे आयोजन

आज दिनांक.16.05.2022 को त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजू पीसीओ अम्बर विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज में  भारतीय सर्व समाज भारत संस्था द्वारा बुद्ध वन्दना कार्यकम व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट राजू देशप्रेमी, व महांमत्री शिव शकंर मौर्य जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियो ने प्रतिभाग किया। संस्था के उपाध्यक्ष मुख्तार बौद्ध जी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को  पंचशील अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सर्वश्री अध्य्क्ष राजू देशप्रेमी, वरिष्ठ अधिवक्ता देवी बक्श सिंह चौहान, सुरेश मौर्य, राम नाथ वैद्य, मुख्तार बौद्ध, विक्रम लाल, संदीप कुमार, डॉ राजेश यादव, आदित्य यादव, अधिवक्ता अजीत सिंह, सौरभ कमल जी, आदि लोगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते  वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और उपदेशो से लोगो को अवगत कराया व भगवान बुद्ध जी के विचारों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में सुजाता महिला की रत्ना बौद्ध जी, व गेना बौद्ध, ऊषा देशप्रेमी, विभा प्रधान, सुशीला, ज्योति सिंह अंजली सिंह उपस्थित रहें। संस्था के महामंत्री शिव शंकर मौर्य जी ने भगवान बुद्ध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्य्रकम में   प्रसाद स्वरूप खीर व पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम