Skip to main content

अब गोलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत

अब गोलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत

  •  विश्व  उच्च रक्तचाप दिवस : जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके- डॉक्टर साज़िद अंसारी 

लखनऊ स्थित एस.एस.हार्ट केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. साजिद अंसारी के अनुसार अनकंट्रोल हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) आपके दिल को जोखिम में डाल सकता है।लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।

इससे हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।हर साल हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस या वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को साइलेंट किलर कही जाने वाली बीमारी हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता फैलाना है।हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भारत सहित पूरी दुनिया में आम है।

विश्व स्तर पर 1.13 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं।WHO के अनुसार यह संख्या विश्व की जनसंख्या का दो तिहाई है।हाइपरटेंशन ऐसी स्थिति है, जिसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें शुरुआत में कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता।यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो जाहिर है कि आप हर रोज हाई बीपी की दवा लेते होंगे।एक बार जब आप दवा लेना शुरू कर दी, तो जीवनभर इससे पीछा नहीं छूटता।

हर रोज समय पर दवा लेना वास्तव में एक टेंशन है।  आप बिना दवा लिए भी हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं.आप साधारण जीवनशैली में नीचे बताए गए पांच आसान बदलाव करके हाई बीपी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

डॉक्टर अंसारी ने ये 5 जरुरी उपाय बताये हैं- 1-हाइपरटेंशन का सबसे बड़ा कारण शरीर में सोडियम की मात्रा का बढ़ना ही है। इसलिए आहार में सोडियम की कमी आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है और ब्लड प्रेशर को 5 से 6 mm/Hg तक कम कर सकती है। सोडियम को हर दिन 2300 मिग्रा तक ही सीमित करें। इसके लिए आप प्रोसेस्ड फूड आइटम्स कम से कम खाएं.

2-भोजन में ऊपर से नमक न डालने के बजाय मसालों का प्रयोग करें।

3-नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सकता है। यदि आप व्यायाम करना बंद कर देंगे, तो ब्लड प्रेशर फिर से बढ़ जाएगा।ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आप वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग के साथ डांस भी कर सकते हैं।

4-स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसलिए सप्ताह में कम से कम दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास करने की कोशिश करें।

5-साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लो फेट डेयरी प्रोडक्ट से भरपूर आहार का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर 11 MM HG तक कम हो सकता है। अपने आहार में पोटेशियम बढ़ाने की कोशिश करें। ये आपके सोडियम लेवल को कम करने में मदद करेगा। सब्जी और फल पोटेशियम का बेहतरीन स्त्रोत हैं। आप अपने आहार में नियमित रूप से इन्हें शामिल कर सकते हैं।

अपने खाने की आदतों को बदलना आसान नहीं है। लेकिन आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं, कब खाते हैं इसकी निगरानी करनी चाहिए। तनाव कई चीजों से हो सकता है, इसलिए पहले ये जानने की कोशिश करें कि आपको किस कारण से तनाव महसूस हो रहा है और फिर इसे कम करने के तरीके ढूंढें।अगर आप तनाव करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, तो उन चीजों पर ध्यान दें, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।इसके अलावा पर्याप्त आराम करने के साथ अपनी पसंद की कुछ गतिविधियों के लिए समय निकालें।हर दिन कुछ मिनट के लिए शांत बैठना और गहरी सांस लेना भी तनाव को कम करने का अच्छा तरीका है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम