Skip to main content

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।



कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार  निषाद ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

गोरखपुर :- 14 अप्रैल दिन गुरुवार को निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ.प्र सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर रहें। श्री निषाद जी ने आज राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी जयंती समारोह में शिरकत करने पहुँचे। 

श्री निषाद जी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर श्री निषाद ने बताया कि भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाने में बाबा साहेब अम्बेडकर का योगदान महत्वपूर्ण है। भारत का संविधान सबको बराबर का हक और कानून देता है। उन्होंने बताया कि संविधान शब्द ही दो शब्दों को जोड़कर बनाया गया है सम और विधान जिसमें सम का अर्थ है समान और विधान का अर्थ है कानून। आज भारत का संविधान सबके लिए बराबर है चाहे वो देश का प्रधानमंत्री हो, राष्ट्रपति हो या मजदूर हो। भारतीय संविधान की खूबसूरती को देखिए आज दलित का बेटा ही देश के सबसे उच्च पद पर विराजमान हो सकता है वो भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बन सकता है। डॉ निषाद ने पार्टी कार्यालय में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमें ऐसा संविधान दिया जिसमे राष्ट्रपति का वोट और एक गरीब का वोट भी एक समान होता है।

श्री निषाद जी ने आगे बताया कि भारत देश भगवान बुद्ध का देश है जिन्होंने शांति और सेवा का ज्ञान दिया था वैसे ही बाबा साहेब ने देश और गरीबों के सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भाजपा मोदी जी की अगुवाई में देश सेवा कर रही है हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने मुझे भी कैबिनेट मंत्री के रूप में जनता का सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर श्री निषाद जी ने आगे कहा कि हमें भी बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलना होगा तभी देश में सबको समानता का अधिकार मिलेगा और देश में फिर से रामराज्य आएगा क्योंकि बिना संविधान के रामराज्य का परिकल्पना करना बेईमानी होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।