Skip to main content

भौतिकी की अवधारणाओं को हिंदी में कविता के रूप में लिखने का रिकॉर्ड राजा भैया गुप्ता ने बनाया

भौतिकी की अवधारणाओं को हिंदी में कविता के रूप में लिखने का रिकॉर्ड राजा भैया गुप्ता ने बनाया

  • इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड 2022 में शामिल 'गीतमय भौतिकी' (आईएसबीएन: 978-81-95431-18-2) सावी पब्लिकेशन, लखनऊ द्वारा प्रकाशित।

लखनऊ : भौतिकी की अवधारणाओं को हिंदी में कविता के रूप में लिखने का रिकॉर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश के राजा भैया गुप्ता ने बनाया। उनकी कविता पुस्तक 'गीतमय भौतिकी' (आईएसबीएन: 978-81-95431-18-2) सावी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई थी और इसमें आवधिक गति, अपवर्तन के नियम, विद्युत प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की अवधारणाएं शामिल हैं, इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा 1 फरवरी, 2022 को पुष्टि की गई थी।

अनिरुद्ध उनियाल [वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्यक्ष अर्थ रिसोर्सेज डिवीजन , वैज्ञानिक सलाहकार चेयरमैन गवर्निंग बॉडी रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर उत्तर प्रदेश ] के अनुसार भौतिक विज्ञानं की शिक्षा के क्षेत्र में राजा भइया गुप्ता द्वारा रचित और सावी पब्लिकेशन, लखनऊ द्वारा प्रकाशित 'गीतमय भौतिकी' रुपी शानदार काव्य संग्रह है भौतिक के विभिन्न क्लिष्ट सिद्धान्तों और नियमो को सहजता से अति सरल हिंदी भाषा के काव्य रुपी मोतियों में ढ़ाल कर 'गीतमय भौतिकी' रुपी काव्य संग्रह के सुन्दर हार में बड़ी कुशलता से पिरोया है। इस कृति की रोचक नवीन शैली मन मस्तिष्क में स्थाई छाप छोड़ती

  • आइये राजाभइया गुप्ता 'राजाभ' के बारे में जानते हैं :

राजाभइया गुप्ता 'राजाभ' का जन्म 10 अक्टूबर, 1952 . में ग्राम पो.-खन्ना, जनपद-महोबा (.प्र.) में हुआ इन्होने एम.एससी. (गणित), बी.एड. किया , उ.प्र. राजकीय शिक्षा सेवा, प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्तलखनऊ में रहकर पूर्णकालिक हिन्दी साहित्य सेवा में लगे रहे लेखन विधा छान्दस काव्य की विविध विधाओं में सतत लेखन में समय व्यतीत किया इनकी अनेक प्रकाशित कृतियाँ .गीतमय विज्ञान-कारण टन्न टनाटन. चूँ चूँ चिड़िया, चइयाँ मँइयाँ (चारों बाल कविता संग्रह) तीर्थाटन दोहावली (यात्रा वृत्तान्त) , स्वर्णदीप (साझा संकलन)-गीतमय भौतिकी उल्लेखनीय रहीं

इन्होने अनेक पुरस्कार प्राप्त किये जिनमे प्रमुख पुरस्कार / सम्मान सम्मान पत्र- शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, बांदा, 2013. 'हिन्दी सम्मान  रत्न' सम्मान, हिन्दी दिवस समारोह, चन्द्रवाटिका शिक्षा निकेतन महोना, लखनऊ, 14.09.2016- 'बाल साहित्य गौरव' सम्मान, सृजना सा. संस्था, प्रतापगढ़, 2018 'साहित्य प्रतिभा सम्मान, अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य सम्मान समारोह (वीरभाषा हिंदी साहित्यपीठ मुरादाबाद, .प्र.), 2018 'साहित्य गौरव सम्मान', राज्य कर्मचारी सा.संस्थान, लखनऊ, 2019 रामवृक्ष बेनीपुरी बाल साहित्य शिखर सम्मान 2020, दरभंगा (बिहार). पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य श्री सम्मान 2020, थुरा(.प्र.) के अतिरिक्त और 11 से अधिक सम्मान प्राप्त किये । 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।