Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ, 9 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छः शिक्षकाओं सुश्री आत्मिका जायसवाल, सुश्री हुमा परवीन, सुश्री रितु खन्ना, सुश्री नन्दिनी भारती, सुश्री फहमीना एरम सिद्दीकी एवं सुश्री आमरीन जैदी ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। सी.एम.एस. की इन शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग ओलम्पियाड एवं सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में शानदार प्रदर्शन के उपरान्त इण्टरनेशनल स्तर पर सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है एवं विश्व के विभिन्न देशों से चयनित कुल 5000 शिक्षिकाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु उनकी तस्वीर को ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ पर प्रदर्शित किया जायेगा। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की इन शिक्षिकाओं में आत्मिका जायसवाल, हुमा परवीन, रितु खन्ना एवं नन्दिनी भारती ने प्राइमरी मैथ्स विषय में जबकि फहमीना एरम सिद्दीकी ने जूनियर कक्षाओं के इग्लिश विषय में शिक्षण प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन शिक्षिकाओं को बधाई दी है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।