Skip to main content

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में दो सफल प्रत्यारोपण के साथ शुरू हुआ लिवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में दो सफल प्रत्यारोपण के साथ शुरू हुआ लिवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम

  • मेदांता लखनऊ के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ व अल्ट्रा-मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के समन्वय से सफलतापूर्वक हुए लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ, 23 मार्च 2022: मेदांता अस्पताल लखनऊ ने अपने पहले दो लीवर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए हैं। प्रत्यारोपण मेदांता लीवर ट्रांसप्लांट इंस्टिट्यूट, लखनऊ के चेयरमैन डॉ ए एस सोइन के मार्गदर्शन में डॉ अमित रस्तोगी, डॉ प्रशांत भंगुई, डॉ रोहन चौधरी, हेपेटोबिलरी साइंसेज के निदेशक, डॉ अभय वर्मा, और एनेस्थेटिस्ट डॉ विजय वोहरा और डॉ सीके पांडे की कुशल सर्जन्स की टीम द्वारा किए गए।

 मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए दो मरीज, पहले जो की व्यवसायी है फैज़ाबाद से और दूसरे मरीज़ शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक है लिवर फेलियर के चलते गंभीर रूप से बीमार थे। इन दोनों का ही मेदांता अस्पताल लिवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत लिवर ट्रांसप्लांट हुआ। ट्रांसप्लांट के बाद दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और शीघ्र ही अपना सामान्य जीवन व्यतीत करने लगेंगे।

डॉ सोइन ने बताया, "अब लखनऊ सही मायनों में विश्व स्तरीय लीवर ट्रांसप्लांट सेंटर बन चुका है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही कि हमने  वयस्क और बाल चिकित्सा लीवर ट्रांसप्लांट के अपने अनुभव के साथ मेदांता लखनऊ   में लिवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत की है। जैस दोनों मरीज लिवर फेलियर के क्रिटिकल मामले थे। वे कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे और ट्रांसप्लांट के बिना कुछ हफ्तों में ही उनके जीवन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।"

हेपेटोबिलरी साइंसेज के निदेशक, डॉ अभय वर्मा ने बताया, "हमने देखा कि पहले मरीज पिछले, 3 वर्षों में सभी प्रकार के चिकित्सा उपचार ले चुके थे, उसके बावजूद उनका लिवर फेल कर चुका था। उनकी अच्छी तरह से जांच करने के बाद हमने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। डोनर के रूप में उनके 22 वर्षीय बेटे  ने अपने लीवर का 60% दान  किया। ट्रांसप्लांट के अब लगभग एक माह पश्चात दोनों स्वस्थ हैं और सामन्य जीवन की तरफ अग्रसर हैं। डोनर अपनी सामान्य तरीके से अपनी पढ़ाई वापस शुरू कर चुके हैं व मरीज  स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  सामान्य तौर पर, लीवर डोनर  एक महीने के भीतर और मरीज 2 महीने में अपना जीवन सामान्य तरीके से व्यतीत करने लगते हैं।

मेदांता लखनऊ में लिवर ट्रांसप्लांट कंसलटेंट एवं सर्जन, डॉ रोहन चौधरी ने बताया, " दूसरे मरीज को लिवर की बीमारी के कारण बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। लिवर ट्रांसप्लांट के अलावा उनकी बीमारी का कोई इलाज संभव नहीं था। उनके सबसे अच्छे दोस्त, ने उन्हें अपने लिवर का एक हिस्सा डोनेट कर जीवन का सबसे बेहतरीन उपहार दिया।  लिवर ट्रांसप्लांट होने के 2 माह के भीतर ही डोनर और लिवर प्राप्तकर्ता के शरीर मे लिवर अपने वास्तविक आकार का आधे से अधिक हिस्सा बना लेता है।"

डॉ सोइन ने बताया, “  दोनों मरीजों   की ट्रांसप्लांट सर्जरी में में लगभग 8-9 घंटे लगे। जबकि उनके डोनर्स की सर्जरी लगभग 6 घंटे चली”  सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, तकनीशियनों, नर्सों और एक अल्ट्रा-मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी से लैस अच्छी तरह से समन्वित टीम की बदौलत सर्जरी सुचारू रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हमारे यहां रोगियों के लिए वर्तमान सफलता दर वयस्कों में  और बच्चों में उच्चतम है  व डोनर्स के लिए पूरी तरह सुरक्षित ट्रांसप्लांट सर्जरी की जा रही है।" 

नया जीवन प्राप्त कर चुके पहले मरीज ने बताया, “मुझे पीलिया था, और मेरे पेट में काफी हद तक पानी भर चुका था।  मैं बड़ी मुश्किल से चल या खा पा रहा था।  मैं अपने बेटे का आभारी हूं जिसने मुझे अपने लिवर का एक हिस्सा दिया। मैं मेदांता की ट्रांसप्लांट टीम का आजीवन आभारी रहूंगा, जिन्होंने लखनऊ में ही इस जटिल प्रत्यारोपण सर्जरी कर मुझे नया जीवन दान दिया।"

सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे दूसरे मरीज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं अपने ट्रांसप्लांट सर्जन और हेपेटोलॉजिस्ट को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, उन्होंने मुझे सुरक्षित ट्रांसप्लांट के बारे में समझने में मदद की। आज सफल लिवर ट्रांसप्लांट के बाद मैं स्वस्थ व सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा हूँ।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम