Skip to main content

वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन ने किया -‘वुमेन ऑफ वंडर’ का अनावरण

वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन ने किया -‘वुमेन ऑफ वंडर’ का अनावरण

वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन ने एक पुस्तक -‘वुमेन ऑफ वंडर’ के अनावरण के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया, यह पुस्तक 17 प्रेरणादायी महिलाओं की कहानियों का संकलन है, जिन्होंने बहादुरी के साथ सभी मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी व्यक्तिगत आज़ादी हासिल की और समाज में अपने लिए खास जगह बनाई है। पुस्तक का अनावरण वृंदा सरूप, आईएएस, पूर्व सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, शिक्षा मंत्रालय और पूर्व सचिव, भोजन एवं सार्वजनिक वितरण, भारत सरकार द्वारा किया गया। आज आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में अन्य गणमान्य दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। इनमें अरूणा शर्मा, आईएएस, पूर्व आईटी सचिव; शेरीन भान, मैनेजिंग एडीटर, सीएनबीसी-टीवी 18; श्री पी बालाजी, चीफ़ रेग्युलेटरी एण्ड कॉर्पोरेट अफे़यर्स ऑफिसर, वीआईएल और डायरेक्टर वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन; तथा डॉ निलय रंजन, हैड, वोडाफोन आइडिया फाउन्डेशन शामिल थे।इन प्रेरक महिला लीडरों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, शिक्षा, आजीविका सृजन आदि में वीआईएफ के विभिन्न सामाजिक प्रोग्रामों के महिला लाभार्थियों को भी सम्बोधित किया।  इस विशेष अवसर पर वीआईएफ ने अपने सामाजिक प्रोग्रामों के महिला लाभार्थियों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओ का सामना कर अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल की है तथा समाज के अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।’ कार्यक्रम के दौरान पी बालाजी, चीफ़ रेग्युरेटरी एण्ड कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स ऑफिसर, वीआईएल एवं डायरेक्टर, वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘एक अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता होने के नाते, वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन में हम आधुनिक तकनीक का उपयोग कर स्थायी समाधानों के निर्माण द्वारा समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रयासरत हैं। इस दिशा में हम महिला सशक्तीरण एवं आजीविका सृजन पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करते हैं। हमने पहचाना कि महिला सशक्तीकरण समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमारा मानना है कि जब आप समाज के एक महिला को शिक्षित एवं सशक्त बनाते हैं, उसे सहयोग प्रदान करते हैं, तब आप उसके पूरे परिवार पर तथा समुदाय पर भी सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं। इस तरह महिलाओं को सशक्त बनाने के परिणाम देश के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास के रूप में सामने आते हैं।’’

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम