Skip to main content

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

  • 1850 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.51 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से आई.एस.सी. (कक्षा-12) एवं आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। विद्यालय के 1850 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.51 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्क मित्तल ने आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) के प्रथम सेमेस्टर में 99.51 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहे तो वहीं दूसरी ओर आई.एस.सी. (कक्षा-12) में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के मोहम्मद कैफ खान ने 98.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहे हैं।

      आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के प्रथम सेमेस्टर में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में कनिष्क मित्तल (99.51 प्रतिशत), शगुन सिंह (99.27 प्रतिशत), अर्चिता सिंह (99.27 प्रतिशत), समर्थ रघुवंशी (99.02 प्रतिशत), देव प्रताप सिंह (99.02 प्रतिशत), अभिषेक गुप्ता (99.02 प्रतिशत), तन्मय सिंह (99.02 प्रतिशत) एवं आशिमा वर्मा (99.02 प्रतिशत) प्रमुख हैं। इसी प्रकार, आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मोहम्मद कैफ खान (98.67 प्रतिशत), नमन मिश्रा (98.41 प्रतिशत), उज्जवल शर्मा (98.38 प्रतिशत),  सिमरन सिंह (98.18 प्रतिशत), आर्यन वर्मा (98.18 प्रतिशत) एवं देवांश बंसल (98.11 प्रतिशत) प्रमुख हैं।

आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. से कुल 3717 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1247 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. से कुल 3116 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 603 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इस प्रकार आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर के परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के सभी मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।