Skip to main content

संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस पर ‘पारिवारिक एकता’ का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस पर ‘पारिवारिक एकता’ का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 55,000 छात्रों ने आज संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप मनाकर पारिवारिक एकता का जोरदार संदेश दिया। सी.एम.एस. छात्रों का कहना था कि परिवार व समाज के सभी सदस्यों को प्रेम, एकता व शान्ति का संदेश देना ही वैलेन्टाइन डे का वास्तविक अर्थ है, क्योंकि इसी पारिवारिक व सामाजिक एकता हेतु संत वैलेन्टाइन ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, परन्तु कुछ स्वार्थी लोगों ने संत वैलेन्टाइन के शहीद दिवस ‘‘14 फरवरी’’को एक सस्ते मनोरंजन का विकृत रूप दे दिया है, जिससे समाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

            इसी कड़ी में आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘अन्तर्राष्ट्रीय पारिवारिक एकता महोत्सव (मेनाज)’ का भव्य ऑनलाइन आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डा. अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस, विशेष सचिव, ट्रान्सपोर्ट, उ.प्र. शासन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें भावी पीढ़ी को प्रेरित करने की आवश्यकता है कि वे पारिवारिक एकता एवं सामाजिक एकता के महत्व को समझें। इस ‘अन्तर्राष्ट्रीय पारिवारिक एकता महोत्सव (मेनाज) में रूस, अमेरिका, जार्डन, सिंगापुर, बांग्लादेश एवं भारत के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया।


            ‘अन्तर्राष्ट्रीय पारिवारिक एकता महोत्सव (मेनाज)’ का वर्चुअल स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों व दादा-दादी एवं नाना-नानी द्वारा प्रस्तुत  गीत ‘सहयोग से होगा सर्वोदय’ एवं छात्रों की माताओं द्वारा प्रस्तुत सुमधुर समूह गान को सभी ने सराहा। पारिवारिक एकता व जीवन मूल्यों पर आधारित गीतों व नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव की गरिमा में चार-चाँद लगा दिये।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि ‘वैलेन्टाइन डे’ की मूल एवं पवित्र भावना को भुला दिेये जाने के कारण यह पवित्र दिन विकृत रूप लेता जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी दिशाभ्रमित हो रही है। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों को नैतिकता व चारित्रिक उत्कृष्टता की राह दिखाकर समाज में एकता व शान्ति स्थापना का बढ़ावा दें। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्क्त किये। मेनाज की संयोजिका एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने महोत्सव की सफलता हेतु देश-विदेश के सभी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय पारिवारिक एकता महोत्सव के अन्तर्गत देश-विदेश के छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे मैरियोनेट (पपेट शो), एक्रोयोगा (पार्टनर योगा), कट-ए-रग (नृत्य), सिंगिग-ओ-पीडिया (गायन) एवं वेस्ट-ओ-मानिया (हैण्डीक्राफ्ट) आदि ने बड़ी संख्या में अपनी प्रविष्टियाँ भेजी, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को चयनित कर सम्मानित किया गया।

            श्री शर्मा ने कहा कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल विगत कई वर्षों से ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘पारिवारिक एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है एवं सम्पूर्ण समाज को इसके लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा यह ‘पारिवारिक एकता महोत्सव’ सम्पूर्ण समाज में चारित्रिक व नैतिक उत्थान का अलख जगाने में सफल साबित हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम