Skip to main content

15 विभूतियों को रत्न ए अवध सम्मान एवम 101 समाजसेवियों को छत्रपति शाहूजी महाराज सम्मान

15 विभूतियों को रत्न ए अवध सम्मान एवम  101 समाजसेवियों को छत्रपति शाहूजी महाराज सम्मान 

  • समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों का हुआ सम्मान 
  • नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से हुआ आयोजन

लखनऊ।  सामाजिक संस्था नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह  के अंतर्गत गुरुवार को  समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 विभूतियों को रत्न ए अवध सम्मान से नवाजा गया एवं समाज सेवा क्षेत्र में कार्यरत 101 समाजसेवियों को छत्रपति शाहूजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया गया। रत्न ए अवध सम्मान से सम्मानित विभूतियों में अपर पुलिस उपायुक्त स्वेता श्रीवास्तव ,डॉ अर्चना कनौजिया वरिष्ठ चिकित्सक, अर्चना सिंह सेंटर प्रभारी वन स्टॉप सेंटर 181,विशाल सिंह फूडमैन ,वर्षा वर्मा,मनोज सिंह चौहान,मोहित सिंह चौहान,मोहित बजाज,नीमा पंत,राखी सिंह,डिंपल दत्ता,दिनेश शुक्ल, मोहम्मद सैफ आदि सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सुरेश चंद्र तिवारी विधायक कैंट,एवम एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर के चतुर्वेदी पूर्व आई जी उत्तर प्रदेश पुलिस,राहुल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,एस.एम. कासिम आब्दी (आइपीएस) अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, नम्रता पाठक समाज सेविका, नटवर गोयल व्यवसायी व विशिष्ट अतिथि के रुप में समीर शेख,डॉ संदीप शाही,डॉ. राजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव,सुजीत मिश्रा,साकेत शर्मा,योगेंद्र भल्ला,मुकेश मिश्रा,एस के वर्मा ,शिवपाल सांवरिया ,अभिषेक खरे,रामकुमार वर्मा,नमिता जैन गुप्ता ,पीयूष कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को संस्था प्रत्येक वर्ष सम्मानित करती है जिसका मुख्य ध्येय लोगों को समाज के प्रति अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। संस्था के सदस्यों में मुख्य रुप से सीमा राय,मोना वर्मा ,रोली जयसवाल , नीलम सिंह,कृतिका राय ,जानवी वर्मा , आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संयोजन व नेतृत्व अरुण प्रताप सिंह एवं डॉ. नीतिका सिंह गौर ने किया एवं मंच संचालन प्रदीप शुक्ला व मनीष पंडित ने किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सरिता सिंह के कुशल निर्देशन में हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सोशल एक्टिविस्ट अंजली पांडेय एवं माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रभारी विजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम