Skip to main content

गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सी.एम.एस. को सर्वाधिक 12 पुरस्कारों से पुरष्कृत किया

गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सी.एम.एस. को सर्वाधिक 12 पुरस्कारों से पुरष्कृत किया

लखनऊ, 30 जनवरी। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज सायं रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह के अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल को गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सर्वाधिक 12 पुरस्कारों से नवाजा। इसी कड़ी में गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदर्शित सी.एम.एस. झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ को प्रथम पुरस्कार एवं ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने पुरस्कार ग्रहण किया। बीटिंग द रिट्रीट’’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. की यह झाँकी सारे समाज को प्रार्थना का जीवन में महत्व एवं सर्वधर्म समभाव का व्यापक संदेश देने में सफल रही है और यही हमारी असली कामयाबी है। 

‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में  सी.एम.एस. को 8 प्रथम पुरस्कार, 1 द्वितीय पुरस्कार एवं 3 तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को ड्रिल ‘भारत का टीकाकरण’ हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को बालकों के मार्च पास्ट हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) को बालिकाओं के मार्च पास्ट हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस को बालिकाओं के फ्लैग मार्च हेतु प्रथम पुरस्कार,  सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) को नृत्य प्रस्तुत ‘भारत की बेटी’ हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को नृत्य प्रस्तुत ‘भारत वर्ष की वीरांगनाएँ’ हेतु प्रथम पुरस्कार एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस को ‘सबको अवसर, सबको उन्नति’ ड्रिल हेतु द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को बालकों के फ्लैग मार्च हेतु तृतीय पुरस्कार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस को नृत्य प्रस्तुति हेतु तृतीय पुरस्कार एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को ब्रास बैण्ड प्रस्तुति हेतु तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।