Skip to main content

उत्तर प्रदेश थीम संग 14वां यू0 पी0 महोत्सव आज से

  • -महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही
  • -प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टैम्पेचर चेक करने के साथ उसे सैनिटाइज किया जायेगा
  • -यूपी टैलेण्ट हन्ट की निःशुल्क प्रतियोगिताएं और फन व फूड जोन होगा आकर्षण का केन्द्र
  • -21 महिलाओं, 11 पुरूषों और 11 बच्चों को मिलेगा यूपी रत्न सम्मान

लखनऊ, 23 दिसम्बर 2021। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 दिसम्बर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड, केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में कोविड-19 के नियमों के तहत आत्म निर्भर भारत के 21वीं सदी का विकसित उ0 प्र0 थीम संग 14वें यूपी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि यू0 पी0 महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौ-संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यौगिक मिशन, औषधि, पौध, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्य वृद्धि उन्मूलन, निर्बल असहाय, आदिवासी विकलांगता, ग्रामीण विकास, प्लास्टिक हटाओ, एक जिला एक उत्पाद, हैण्डीक्राफ्ट्स-खादी ग्रामोद्योग, नाबार्ड-सूडा-डूडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ ऐतिहासिक, धार्मिक, खेलों, कला-संस्कृति और साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करना है। उन्होने बताया की महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जायेगा, इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टैम्पेचर चेक करने के बाद उसे सैनिटाइज करके ही प्रवेश दिया जायेगा।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसम्बर से 11 जनवरी तक होने वाले 14वें यूपी महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

प्रेसवार्ता मे एन बी सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की 11 महिलाओं को यूपी महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यूपी रत्न और 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 11 कोरोना वाॅरियर्स को भी सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला संस्कृति को बढावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बंन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बाॅलीवुड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें। एन बी सिंह ने आगे बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों व अन्य लोगों के लिए तमाम तरह के खिलौनों के अलावा हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी, आटोमोबाइल, फर्नीचर, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए एक सेल्फी प्वाइन्ट भी होगा जहां लोग यूपी महोत्सव की यादों को अपने मोबाइल में संजो सकते हैं। प्रेसवार्ता में प्रिया पाल, पवन पाल, सीमा गुप्ता और कृष्णा नन्द राय उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम