Skip to main content

एएमए हर्बल ने लांच की 'इकोसर्ट' प्रमाणित ऑर्गेनिक मेन्स केयर प्रोडक्ट की रेंज

एएमए हर्बल ने लांच की 'इकोसर्ट' प्रमाणित ऑर्गेनिक मेन्स केयर प्रोडक्ट की रेंज

  • अमेजिंग अर्थ, एएमए हर्बल की एक पहल है, जिसमें इकोसर्ट सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मेन्स ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज शामिल है
  • उत्पाद पैराबेंस, फेनोक्सीथेनॉल, परफ्यूम और सिंथेटिक कलरेंट्स जैसे रसायनों से मुक्त हैं

लखनऊ, 4 दिसंबर 2021: एएमए हर्बल की पहल, अमेजिंग अर्थ का उद्देश्य पृथ्वी के स्त्रोतों का उपयोग कर और लोगों को स्थायी समाधान प्रदान करना है। कंपनी इकोसर्ट (ECOCERT) सर्टिफाइड मेन्स ग्रूमिंग स्किनकेयर और हेयरकेयर उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला लेकर आई है। उत्पाद इकोसर्ट प्रमाणित हैं और जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गनिसज्म, पैराबेंस, फेनोक्सीथेनॉल, परफ्यूम और सिंथेटिक कलरेंट्स जैसी हानिकाकरक केमिकल से पूर्णतया मुक्त हैं।

एएमए हर्बल के सीईओ और सह-संस्थापक, श्री यावर अली शाह ने कहा, "लोगों के बीच गलत धारणा प्रचलित है कि 'ऑर्गेनिक' और 'नेचुरल' एक ही हैं। वास्तव में,  प्राकृतिक और जैविक न केवल दोनों अलग हैं, बल्कि 'जैविक' और 'सार्टिफाइड आर्गेनिक' में भी अंतर है। अमेजिंग अर्थ में, हम 'सार्टिफाइड आर्गेनिक' सौंदर्य प्रसाधन विकसित करते हैं जो एक सुरक्षित विश्व के विकास में योगदान है। हमारे उत्पादन के तरीके पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसी भी जानवर या मानव स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। हम 100% प्राकृतिक अवयवों का उपयोग करते हैं और जैव विविधता का सम्मान करते हैं। अमेजिंग अर्थ उत्पाद इकोसर्ट प्रमाणित हैं, जिसका अर्थ है कि उत्पाद की उत्पादन श्रृंखला के प्रत्येक चरण के हर स्तर पर जांच कर, पूर्ण विश्लेषण के बाद, उत्पाद को आर्गेनिक होने के लिए प्रमाणित किया जाता है। ये सार्टिफिकेट आर्गेनिक सौंदर्य प्रसाधनों को दुनिया भर में व्यावसायीकरण करने की अनुमति देता है।"

 उन्होंने कहा कि “यह देखा गया है कि वर्तमान में, एक यूरोपीय व्यक्ति ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर लगभग 20-25 डॉलर खर्च करता है, जबकि एक भारतीय व्यक्ति लगभग 5 डॉलर खर्च करता है। जल्द ही यह राशि 10-15 डॉलर तक पहुंच जाएगी क्योंकि अब भारतीय पुरुष भी स्किन की देखभाल और बालों की देखभाल के लिए जागरूक हो रहे हैं। एएमए हर्बल का प्रयास रहा है कि पुरुषों के लिए किफायती व टिकाऊ ग्रूमिंग प्रोडक्ट का उत्पादन हो। 

उन्होंने बताया कि  नॉन-आर्गेनिक और सिंथेटिक उत्पादों के मूल्य निर्धारण व प्रभावकारिता को समझाने में भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन एएमए को 1996 से इस चुनौती का सामना करने की आदत है, इसलिए हमें खुशी है कि हम एक आकर्षक मूल्य पर प्रभावी व सुरक्षित उत्पाद प्रदान कर रहे हैं। विश्व भर में ग्राहक आर्गेनिक उत्पादों का उपयोग करने की इच्छा रखते है, लेकिन भरोसे और कीमतों की वजह से इससे कतराते हैं। अमेजिंग अर्थ भरोसेमंद प्रमाणित आर्गेनिक ब्रांड है और इसका मूल्य नॉन आर्गेनिक  उत्पादों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी है, इसलिए अमेजिंग अर्थ का प्रयोग कर इसके साथ जीवन को जैविक रूप से जिएं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम