Skip to main content

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौपा गया। 

लखनऊ, 03 नवम्बर 2021

      कांग्रेस महासचिव एंव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू" के निर्देश पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के तत्वावधान में कालाबाजारी के कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज ना उपलब्ध कराए जाने को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को सौपा गया।

     किसानों की माँग को लेकर विरोध-प्रदर्शन में वर्तमान समय में प्रदेश के किसान रबी की फसल की बुआई में व्यस्त होने कारण उन्हें बीज, बिजली-पानी,और खाद आदि की व्यवस्था करनी पड़ती हैं, किन्तु खेतों की बुआई के लिए अपना समय देने के स्थान पर प्रदेश के लगभग सभी किसान खाद वितरण केन्द्रों में कई दिनों से भूखे- प्यासे खड़े होकर डी.ए.पी. खाद प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों से सहानुभूति दिखने के स्थान पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों को नियंत्रित करने के लिए अनेक खाद वितरण केन्द्रों पर लाठीचार्ज किया है।

     जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर डी.ए.पी. खाद की अनुपलब्धता के पैदा की गई हैं, जिसके कारण बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी भी हो रही हैं। किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो रही हैं। गरीब खेतिहर और किसान डी.ए.पी. खाद प्राप्त करने के लिए लाइन में दिन-रात भूखे-प्यासे खड़े होने को मजबूर हैं, जिसके कारण अनेक किसानों को आपने प्राण गवाने पड़े है। खाद उपलब्ध न होने से फसल बर्बाद होते देख बुंदेलखंड में अनेक किसानों ने आत्महत्या भी कर ली है, जिनके परिजनों से कांग्रेस महासचिव एंव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने स्वंय भेंट करके उनके दुःख को बांटा हैं, जबकि प्रदेश की सरकार कुम्भकरण की नींद में सोई हुई हैं। जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को जल्द निस्तारण करें नही तो कांग्रेस जनांदोलन के लिए बाध्य होगी।

     धरना/प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वीरेन्द्र मदान, शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, उत्तर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र गौतम, रामगोपाल सिंह, राजेंद्र पांडेय, पंचायती राज शहर अध्यक्ष अजमत उल्ला, राम पाल यादव, अरविन्द पटेल, राम प्रकाश, रामदास दिवाकर, आर.बी. हल्दिया, संतोष रावत राजवंशी, हसमुंदीन, राज कुमार वर्मा, शहंशाह मलिक, राज कुमार रावत, राजेन्द्र शुक्ला, मोहम्मद शान शानू, सुरेन्द्र सक्सेना, आनन्द गुप्ता, प्रवीण खान, रेखा रावत, मंजू दीप, अनस कुरैशी, राजा कुरैशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।