Skip to main content

सीके बिरला हैल्थकेयर ने अपनी अत्याधुनिक बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ चेन के लॉन्च के साथ लखनऊ, प्रवेश किया

सीके बिरला हैल्थकेयर ने अपनी अत्याधुनिक बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ चेन के लॉन्च के साथ लखनऊ,  प्रवेश किया

  • 500 करोड़ रु. से ज्यादा निवेश के साथ बिरला फर्टिलिटी की योजना अगले 5 सालों में 100 से ज्यादा क्लिनिक्स के साथ अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटप्रिंट का विस्तार करने की है

लखनऊ 11 नवम्बर 2021: सीके बिरला हैल्थकेयर ने उत्तर प्रदेश में हजरतगंज, लखनऊ में हलवसिया कोर्ट में अपना पहला अत्याधुनिक फर्टिलिटी क्लिनिक, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ का उद्घाटन किया है। यह क्लिनिक अपने मरीजों को श्रेष्ठ सेवा, सर्वश्रेष्ठ परिणाम तथा उचित मूल्य के वादे के साथ भरोसेमंद इलाज प्रदान करेगा। यह लॉन्च दिल्ली, गुरुग्राम एवं कोलकाता में कार्यरत बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ (बीएफआई) की मौजूदा सेवाओं का विस्तार करेगा।

सीके बिरला ग्रुप अपने कोलकाता, जयपुर, गुरुग्राम और दिल्ली के अस्पतालों द्वारा 50 वर्षों से उच्चतम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अत्याधुनिक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नॉलॉजी की मदद से, ये अस्पताल भारत के स्वास्थ्य सेवा के परिदृश्य में कई मानक स्थापित कर चुके हैं और अनेक पहल करते हुए नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं। अपने नए ब्रांड और वेंचर, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के साथ, यह समूह फर्टिलिटी केयर में अभूतपूर्व क्लिनिकल परिणामों, शोध एवं इनोवेशन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर फाउंडर, अवंति बिरला ने कहा, ‘‘हम उत्तम एवं पेशेंट केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिरला फर्टिलिटी क्लिनिकल उत्कृष्टता व सहानुभूति के साथ हर दंपत्ति को उनके जीवन के सफर में सहयोग करने के लिए अग्रसर रहेगा। फर्टिलिटी इलाज का मतलब केवल आईवीएफ नहीं, यह अच्छे एवं संपूर्ण फर्टिलिटी स्वास्थ्य और उपचार के बारे में है। ‘‘ऑल हार्ट। ऑल साईंस’’ का मतलब उच्च क्लिनिकल गुणवत्ता और करुणामयी देखभाल है।’’

नए क्लिनिक के लॉन्च के बारे में, अक्षत सेठ, सीईओ, सीके बिरला हैल्थकेयर ने कहा, ‘‘भारत में 2.3 करोड़ से अधिक दंपत्तियों को फर्टिलिटी से संबंधित समस्या है, जिनमें से 1 प्रतिशत से भी कम लोग अपनी समस्या के लिए सामने आते हैं। यह मुख्यतः जागरुकता की कमी के कारण होता है। बिरला फर्टिलिटी में हमारे प्रयास फर्टिलिटी के भरोसेमंद इलाज की जागरुकता व उपलब्धता बढ़ाने पर केंद्रित हैं। लखनऊ के बाद, हम यूपी के अन्य मुख्य शहरों व कस्बों में विस्तार करेंगे और राज्य में 10 से 15 केंद्रों का नेटवर्क स्थापित करेंगे। देश के समुदायों में फर्टिलिटी की जागरुकता बढ़ाने के हमारे प्रयास के तहत हम निशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन प्रदान करेंगे।’’

डॉ. (कर्नल) प्रो. पंकज तलवार ;टैडद्ध, हेड ऑफ मेडिकल सर्विसेस, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने कहा, ‘‘आम धारणा के विपरीत, फर्टिलिटी की समस्या महिलाओं और पुरुषों, दोनों को सामान्य रूप से होती है, और हमारा ब्रांड इस बारे में जागरुकता बढ़ाने का प्रयत्न कर रहा है। आईवीएफ के अलावा, हम फर्टिलिटी के सभी इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें पुरुषों का फर्टिलिटी का इलाज, एवं जेनेटिक स्क्रीनिंग, डायग्नोस्टिक्स, लैपरोस्कोपिक, गायनेकोलॉजिकल प्रक्रियाओं व डोनर सेवा की सुविधाएं शामिल हैं। हम फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं, जो कैंसर मरीजों के लिए भी उपयोगी होगी। हम ऑन्कोलॉजिस्ट्स के साथ कम उम्र के कैंसर मरीजों के लिए एक अभूतपूर्व ओवेरियन टिश्यू फ्रीज़िंग प्रोग्राम भी लॉन्च करेंगे। हमारी अद्वितीय क्लिनिकल प्रणाली एक ही छत के नीचे मल्टीडिसिप्लिनरी देखभाल प्रदान करके दंपत्तियों के प्रजनन संबंधी संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने पर केंद्रित है। न्यूट्रिशनिस्ट, काउंसलर्स, एंडोक्राईनोलॉजिस्ट्स, एंड्रोलॉजिस्ट्स की हमारी टीम हमारे फर्टिलिटी विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करती है।’’

प्रोफेसर विनिता दास, कंसल्टैंट एवं एडवाईज़र, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने कहा, ‘‘हमारे क्लिनिक दंपत्तियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आए हैं। स्थानीय स्तर पर ही उच्चतम उपचार की सुविधा अब हमारे मरीजों को मिल पाएगी। हमारे अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक सुविधाओं के साथ, यह क्लिनिक आईवीएफ एवं इन्फर्टिलिटी के इलाज के लिए समस्त समाधान एक ही स्थान पर प्रदान करेगा और यहां पर न केवल लखनऊ के मरीज, बल्कि यूपी, बिहार, नेपाल, और अरब क्षेत्र के मरीज आकर इलाज करा पाएंगे। हमारे उचित मूल्य के वादे से अब आईवीएफ एवं फर्टिलिटी का इलाज ज्यादा लोगों को उपलब्ध हो पाएगा।’’

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम