Skip to main content

फुजी फिल्म इंडिया चला रहा है टीबी जागरूकता अभियान

फुजी फिल्म इंडिया चला रहा है टीबी जागरूकता अभियान

कानपुर। भारत को टीबी मुक्त बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के सहयोग से नेवरस्टॉप : डायग्नोस्टिक देरी को कम करने के लिए स्क्रीनिंग यह अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जागरूकता बढ़ाने और क्षय रोग को खत्म करने के लिये अपने राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के रूप में निदानकारी डायग्नोस्टिक इमेजिंग और चिकित्सा प्रणाली प्रौद्योगिकी में अग्रणी फुजी फिल्म इंडिया कानपुर पहुंच गया है। जहां “नेवरस्टॉप : स्क्रीनिंग टूरिड्यूस डायग्नोस्टिक डिलेज“ अभियान के तहत, फुजी फिल्म इंडिया का उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज के कमजोर और हाशिए के वर्गों के बीच टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान करना है, जिसमें फील्ड टीम और सामुदायिक स्वयं सेवक के साथ एक एक्स-रे सुविधा व एक मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। घातक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और समुदायो ंको दिल्ली में टीबी उन्मूलन के लिए कदम उठाने के लिए सफलता पूर्वक प्रचार करने के बाद, वैन दादरी, उत्तर प्रदेश और उसके बाद देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और अब कानपुर, चरराड चौरा के बेकरगंज क्षेत्र पहुंची है। टीबी के निदान में देरी से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है और यह बीमारी और भी फैलती है। टीबी एक खतरनाक बीमारी है लेकिन कम से कम छह महीने के लिए अनुमोदित चार दवाओं के संयोजन के साथ इलाज करने पर 100 प्रतिशत इलाज योग्य है। नेवरस्टॉप : स्क्रीनिंग टूरिड्यूस डायग्नोस्टिक डिलेज“ अभियान के तहत, फुजी फिल्म इंडिया ने डोर-टू-डोर जागरूकता की पेशकश करके समाज के कमजोर और हाशिए के वर्गों को ट्यूबर क्लोसिस से लड़ने के लिए जुटाना है। इसके अतिरिक्त यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाधान का उपयोग करके मोबाइल डिजिटल एक्स -रे की त्वरित व्याख्या भी प्रदान करेगा। अभियान पर बोलते हुए कोजीवाडा, प्रबंधनिदेशक, फुजी फिल्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा हर साल इतने सारे लोगों की जान जाने के साथ, ट्यूबर क्लोसिस भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य और बढ़ती चिंता का कारण बन गई है। हमारा मिशन ’नेवरस्टॉप’, में एनटीईपी के साथ सहयोग का उद्देश्य देश के हर नुक्कड़ पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल तकनीक और नवाचार प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि हम ट्यूबर क्लोसिस पर जीत हासिल करने में सक्षम होंगे। फुजी फिल्म में हम हमेशा सर्वोत्तम स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दुनिया को एक बेहतर और स्वस्थ जगह बनाने के लिए नवाचार। इस अभियान के साथ, हमारा लक्ष्य घातक बीमारी के प्रसार को सीमित करना और भारत को एक टीबीमुक्त राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण का समर्थन करना है। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप, फुजी फिल्म इंडिया ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के सहयोग से यह अभियान शुरू किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम