Skip to main content

सस्टेनिब्लिटी टॉक्स इस्तांबुल 2021 में कपड़ा उद्योग और पर्यावरण पर अपने विचार रखेंगे यावर अली शाह

सस्टेनिब्लिटी टॉक्स इस्तांबुल 2021 में कपड़ा उद्योग और पर्यावरण पर अपने विचार रखेंगे यावर अली शाह

यावर अली शाह सस्टेनिब्लिटी टॉक्स इस्तांबुल 2021 में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं

लखनऊ 24 नवंबर 2021: तुर्की में 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सस्टेनिब्लिटी टॉक्स इस्तांबुल 2021 का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सस्टेनिब्लिटी टॉक में मुख्य वक्ता के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व एएमए हर्बल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के सह-संस्थापक और सीईओ श्री यावर अली शाह करेंगे। इस एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप व एक्ज़ीबिशन में श्री यावर अली शाह समेत दुनिया भर के कई विशेषज्ञ कपड़ा उद्योग में पर्यावरणीय स्थिरता के लिए पारदर्शिता के साथ-साथ कपड़ा उद्योग के सामने आने वाली कठिन चुनौतियों के विषय मे चर्चा करेंगे। वे कपड़ा उद्योग में स्थिरता हासिल करने के लिए समाधानों पर मंथन करेंगे। सस्टेनेबिलिटी टॉक में, श्री शाह कपड़ा उद्योग से प्राकृतिक रंगों के पुनः प्रयोग करने का आग्रह करेंगे, क्योंकि इससे कपड़ा उद्योग में स्थिरता प्राप्त कर महत्वपूर्ण व सकारात्मक बदलाव किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों जैसे एबिटेक्स, आर्क्रोमा, कराफाइबर, कैसर, ईस्टमैन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री शाह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में एएमए हर्बल द्वारा एक स्टॉल भी लगाया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के व्यापारियों को एएमए हर्बल नेचुरल डाई जैसे उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी जो पर्यावरण में स्थिरता लाने में मदद कर रहे हैं। श्री यावर अली शाह ने कहा, “मुझे गर्व है कि लखनऊ और यूपी को प्राकृतिक रंगों की तकनीक और इसके अनुप्रयोग के केंद्र के रूप में पहचाना जा रहा है। एएमए हर्बल अपनी सभी परियोजनाओं में पर्यावरण स्थिरता को प्रोत्साहन देता है। कंपनी अपने रंगों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक अर्क का उपयोग करती है। ये पूरी तरह से रासायन मुक्त हैं और एज़ो व कई अन्य हानिकारक पदार्थों से भी मुक्त हैं। मुझे यकीन है कि हमारे पास जो अभिनव उत्पाद और प्रक्रियाएं हैं, वे कपड़ा उद्योग को वांछित स्थिरता में लाने में सकारात्मक योगदान देंगी।”

श्री यावर अली शाह ने कहा कि पैसा कमाने की होड़ और मानवीय लालच के कारण पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हम निश्चित रूप से विकास की ओर बढ़ सकते हैं। वस्त्र उद्योग से निकलने वाले प्रदूषक मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ भूमि, जल और वायु को भी प्रदूषित करते हैं। वस्त्र उद्योग की दुनिया चमकीले रंगों, कम लागत वाली रंगाई और तेजी से उत्पादन की तलाश में रासायनिक रंगों की तरफ स्थानांतरित हो गई है। जहां कपड़ा उद्योग को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं प्राकृतिक रंगों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्राकृतिक डाई में कपड़ा टिकाऊ बनाने की क्षमता है और यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध भी हो चुका है, इसके बावजूद भी लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्राकृतिक डाई में पेट्रोलियम से आने वाले सिंथेटिक रंगों के बजाय पौधों, खरपतवारों और यहां तक कि खाद्य अपशिष्ट का उपयोग किया जाता हैं। कपड़ा उद्योग को आत्म-चिंतन करने और स्थिरता को प्राथमिकता देने की जरूरत है, अन्यथा मानव जाति और पर्यावरण का भविष्य को अंधकारमय हो जाएगा।

एमए हर्बल देश की पहली ऐसी कंपनी है जो पर्यावरण स्थिरता को लेकर वृहद पैमाने पर काम कर रही है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए एमए हर्बल ने न केवल अपनी प्राकृतिक डाई जैसे उत्पाद निर्मित किए हैं बल्कि कंपनी पर्यावरण में स्थिरता लाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। एएमए हर्बल 1996 से प्राकृतिक रंगों के औद्योगिक अनुप्रयोग पर काम कर रही है और आज एएमए वास्तव में प्राकृतिक रंगों के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम