Skip to main content

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल कॉस्प्ले कम्पटीशन ‘फैंटज्म-2021’ का दूसरा दिन

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल कॉस्प्ले कम्पटीशन ‘फैंटज्म-2021’ का दूसरा दिन

  • 6 देशों के 44 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों की  बहुमुखी प्रतिभा का दिखा अभूतपूर्व नजारा

लखनऊ, 27 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ऑनलाइन आयोजित तीन दिवसीय इण्टरनेशनल कॉस्प्ले कम्पटीशन ‘फैंटज्म-2021’ के दूसरे दिन आज आस्ट्रेलिया,अमेरिका, रूस, नेपाल, यू.ए.ई. एवं भारत समेत 6 देशों के 44 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान, रचनात्मक कौशल व बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि भावी पीढ़ी में गजब की प्रतिभा भरी पड़ी है। ‘फैंटज्म-2021’ का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी, प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माहौल में अपने ज्ञान-विज्ञान एवं बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन व विकास का अवसर उपलब्ध कराना है।

‘फैंटज्म-2021’ में आज प्रतियोगिताओं का दौर बेहद रोचक सुपर एक्टर्स (रोल प्ले) प्रतियोगिता के सजीव प्रसारण से हुआ, जिसमें 5 से 6 वर्ष उम्र के केजी के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपने सुपरहीरो को अपने ही अंदाज में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्हें छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा देखती ही बनती थी। इसी प्रकार, जूनियर वर्ग की लॉ इमैजिनेशन (पोस्टर मेकिंग) प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने पेंसिल व रंगों की सहायता अपने फेवरेट कैरेक्टर बखूबी प्रस्तुत कर रचनात्मक सोच व कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम राउण्ड के उपरान्त चयनित 10 टॉप टीमों ने फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग किया। क्यून्टिस्टा (स्टोरी टेलिंग - एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता के सजीव प्रसारण में प्रतिभागी छात्रों ने अभिव्यक्ति क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल समेत सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागी छात्रों ने दिये गये विषय पर ऑन-द-स्पॉट कहानी/भाषण सुनाकर बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता भी दो राउण्ड में सम्पन्न हुई। इसी प्रकार, ऑफलाइन आयोजित टेमा म्यूजिकल (कविता पाठ), कैरीकेचर्स (फैन्सी ड्रेस), लॉ ससेशन (भाषण) एवं ला नोवेला (थियेटर) प्रतियोगिताओं में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों की मूर्धन्य हस्तियों ने अपनी भूमिका निभाई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘फैंटज्म-2021’ का पुरस्कार वितरण व समारोह कल 28 नवम्बर, रविवार को अपरान्हः 3.00 बजे ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर रंगारंग शिक्षात्मक-कार्यक्रमों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को ऑनलाइन प्रजेन्टेशन द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम