Skip to main content

मिस वर्ल्ड 2021 की तैयारी में जुटी हैं श्री सैनी

मिस वर्ल्ड 2021 की तैयारी में जुटी हैं श्री सैनी

  • मोस्टार ऐप डाउनलोड कर उनकी यात्रा में साझीदार बने 

लखनऊ,10 नवम्बर 2021। मिस वर्ल्ड 2021 की तैयारी मे जुटी है मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021श्री सैनी।मूलत: पंजाब से ताल्लुक रखने वाली 25 वर्षीय श्री सैनी पहली भारतीय—अमेरिकी हैं, जो मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का खिताब हासिल करने में सफल हुई हैं। उनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 2019 के मिस वर्ल्ड अमेरिका के फाइनल राउंड ठीक पहले उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था और वह बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। उन्होंने बहादुरी के साथ रिकवर किया और 2021 में शामिल हुईं और मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का खिताब जीत इतिहास रच दिया। श्री सैनी एक पेसमेकर रोगी और सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ 100 से अधिक गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ काम कर चुकी हैं। 

म वह अमेरिका की ओर से ( मिस वर्ल्ड ब्यूटी 2021 ) कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेंगी। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि मैं न केवल 333 मिलियन अमेरिकियों का प्रतिनिधित्व करती हूं बल्कि दुनिया भर में 1.5 बिलियन भारतीयों का भी प्रतिनिधित्व करती हूं।

 उन्होंने अपने फैन, भारत और अमेरिका के लोगों सहित दुनियाभर के लोगों से अपनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी 2021 कॉन्टेस्ट की अपनी शानदार यात्रा में साझेदार बनने की अपील भी की है। कॉन्टेस्ट में साथ देने के लिए उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि — "प्रिय सभी, मैं सभी का बहुत आभारी रहूंगी, अगर आप मोबस्टार एपीपी डाउनलोड कर मेरी सभी पोस्टों को पसंद करने में 15 मिनट का समय मुझे दें। इतना ही नहीं, आप टीम यूएसए को मिस वर्ल्ड 2021 के सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद भी कर सकते हैं।

श्री सैनी को चाहने वाले सभी लोग सबसे पहले मोबस्टार ऐप डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना एक अकाउंट खोलें। उसके बाद श्रीसैनी को फॉलो करें। साथ ही श्री सैनी की सभी तस्वीरों को लाइक करें। मैं उन लोगों को हमेशा याद रखूंगी जिन्होंने मुझे सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने पर मेरा साथ दिया है और आगे भी देंगे। यह मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट का यह सफर मेरा नहीं बल्कि हम सबका है। इसलिए मेरा साथ दें और इस खिताब को जीतने में भरपूर मदद करें।   

मोबस्टार मिस वर्ल्ड ब्यूटी 2021 ग्लोबल स्तर पर एक मल्टीमीडिया चैलेंज है। इसमें जिस प्रतिभागी का सबसे अधिक प्वाइंट बनेगा या जिन्हें सबसे अधिक पसंद किया जाएगा, उसी को 2021 कस मिस वर्ल्ड मल्टीमीडिया विजेता घोषित किया जाएगा।

मोस्टार  ब्रेंडन मॉरिस द्वारा बनाया गया कार्यक्रम है। मॉरिस का आयरलैंड अपना कारोबार है। उनका यह कारोबार प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक प्रभाव पहल के निर्माण पर काम करता है। वह डिस्लेक्सिया, ऑटिज्म, कैंसर और अल्जाइमर से पीड़ित बच्चों और वयस्कों की सहायता करने में मदद करता है। मिस वर्ल्ड बयूटी 2021 का 70वां संस्करण 16 दिसंबर को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में जोस मिगुएल एग्रेलॉट कोलिज़ीयम में संपन्न होगा। मौजूदा मिस वर्ल्ड टोनी-अन्ना सिंह प्यूर्टो रिको में मिस वर्ल्ड 2021 के प्रतियोगिता के विजेता को ताज पहनाकर सम्मानित करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम