Skip to main content

CMS के पूर्व छात्र व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव

CMS के पूर्व छात्र व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव

  • श्री प्रकाश गुप्ता ने UNSC को सम्बोधित किया

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पूर्व छात्र व भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री प्रकाश गुप्ता, आई.एफ.एस., ने अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने विद्वतापूर्ण भाषण से देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है, साथ ही वैश्विक व समावेशी विचारधारा से विश्व के राजनेताओं को अपनी अद्वितीय क्षमता व प्रतिभा से प्रभावित किया। श्री गुप्ता ने विभिन्न वैश्विक समस्याओं की ओर विश्व समुदाय का ध्यान आकृष्ट किया, विशेषकर  सोमालिया के मौजूदा हालातों पर प्रकाश डालते हुए अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के विचारों और दृष्टिकोण को बखूबी प्रस्तुत किया,व शान्तिपूर्ण समझौते की बात की। देश-विदेश की प्रख्यात राजनीतिक हस्तयों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनकी सोच, वाक्पटुता व प्रभावशाली भाषण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने श्री गुप्ता की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में श्री गुप्ता ने जिस प्रकार के विचार प्रस्तुत किए, उससे मुझे ऐसा अहसास हुआ कि जैसे ’जय जगत‘ का नारा जैसे विश्व भर में गूँज उठा है। डा. गाँधी ने प्रफुल्लित स्वर में कहा कि विगत 63 सालों से सी.एम.एस. जिन आदर्शो पर चलता आ रहा है, श्री गुप्ता ने उसका प्रत्यक्ष स्वरूप  विश्व समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि श्री प्रकाश गुप्ता की मॉन्टेसरी से लेकर आई.एस.सी. तक की सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुई एवं आगे चलकर प्रकाश गुप्ता का चयन सिविल सर्विस परीक्षा द्वारा इण्डियन फ़ॉरेन सर्विस (आई.एफ.एस.) में हुआ। प्रकाश ने यू.एस.ए. (अमेरिका), इण्डोनेशिया व अन्य देशों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भारत सरकार की सेवा की। मौजूदा समय में वह भारत सरकार, नई दिल्ली के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यू.एन. पोलिटिकल एण्ड समिट्स) के पद पर आसीन है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करना, भारत के विचार रखना व वहां उपस्थित महान नेताओं को प्रभावित कर उनके दिल जीतना, आपने आप में एक अद्भुत व प्रशंसनीय कार्य है। श्री प्रकाश गुप्ता अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को देते हैं जिसके द्वारा उन्होंने हर कदम पर सही निर्णय लिया और भारत का नाम रोशन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।