Skip to main content

लखनऊ निवासी एवं बेस्ट सेलिंग ऑथर सपन सक्सेना ने पेश किया अपना नया उपन्यास 'द टेन्थ रिडल'

लखनऊ निवासी एवं बेस्ट सेलिंग ऑथर सपन सक्सेना ने पेश किया अपना नया उपन्यास 'द टेन्थ रिडल'

लखनऊ,, लखनऊ निवासी और बेस्ट सेलिंग ऑथर सपन सक्सेना ने अपने नए उपन्यास 'द टेन्थ रिडल' का विमोचन किया है। भारत के अग्रणी लिटरेरी एजेंट्स - द बुक बेकर्स का समर्थन प्राप्त इस किताब का प्रकाशन लॉकस्ले हॉल पब्लिशिंग एलएलपी ने किया है। इस किताब की कीमत 299/- रुपये है।

'द टेन्थ रिडल' से पहले लेखक की पिछली किताबों 'फाइंडर्स, कीपर्स', और यूएनएनएस - द कैप्टिवेशन को देश भर में भारी लोकप्रियता हासिल हुई है। लेखक की यह नई किताब अपने अनूठे और सम्मोहक कथानक के कारण पहले ही पूरे भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर, यह किताब थ्रिलर और सस्पेंस श्रेणी में शीर्ष पर आ चुकी है।

अपनी नई किताब के विमोचन पर बोलते हुए, लेखक सपन सक्सेना ने कहा - "मुझे अपनी नई किताब 'द टेन्थ रिडल' को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। साथ ही अपने गृहनगर लखनऊ में अपनी किताब का विमोचन करना वास्तव में मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। थ्रिलर हमेशा से मेरी पहली पसंद रहा है। ऐसे में खुद अपनी कृति को लॉन्च करना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह पुस्तक उन सभी को समर्पित है जिन्होंने लेखक बनने के लिए मेरे सफर में मेरा समर्थन किया, और मैं इस किताब को अपने गृहनगर के लोगों के साथ ही साथ देश भर के थ्रिलर/सस्पेंस के प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। 

इस किताब में, लेखक एक आईबी अधिकारी, एक बेस्टसेलिंग लेखक और एक स्थानीय विधायक की कहानी बताता है। इन तीनों की मुलाकात गोनेर की राजकुमारी की हत्या की जांच के दौरान होती है। यह राजकुमारी इसी रात रानी बनती है। जैसे-जैसे वे जांच को आगे बढ़ाते हैं, हिंदू पौराणिक कथाओं और आदि शक्ति से संबंधित सुराग उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। इन पहेलियों के चलते उन्हें अपने सफर के दौरान कई खतरों का सामना भी करना पड़ता है।  

देश भर में विभिन्न बेस्टसेलर चार्ट पर 'द टेन्थ रिडल' लगातार ऊपर बढ़ रही है। इस किताब को कई पुस्तक समीक्षकों के साथ-साथ टाइम्स ऑफ इंडिया से भी प्रशंसा मिली है, जहां इस किताब को "दिलचस्प, रहस्यपूर्ण और कल्पनाशील" कहा गया है।

लॉकस्ले हॉल पब्लिशिंग एलएलपी के प्रकाशकों ने कहा, ''इस किताब के लिए सपन को साइन कर हम बेहद खुश हैं। हमने जैसे ही इस किताब का ड्राफ्ट पढ़ा, हमें इस किताब की कहानी के अनूठेपन ने काफी प्रभावित किया। हमें तुरंत पता चल गया कि यह कहानी ऐसी है जो देश भर के पाठकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। यह किताब, जो कि पहले से ही बिक्री के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, यह सपन के काम में हमारे विश्वास को प्रदर्शित करता है। हम भविष्य में कई और उपन्यासों पर सपन के साथ काम करने की आशा करते हैं।

लखनऊ के नवाबों के शहर में जन्मे सपन ने एमएनएनआईटी इलाहाबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में हिंदू पौराणिक कथाओं पर कई लेख लिखे हैं। पाठकों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें कई स्कूलों और कॉलेजों में मोटिवेशनल टॉक्स एवं सैशंस के लिए आमंत्रित किया गया है। वे वर्तमान में न्यू हैम्पशायर, यूएसए में रह रहे हैं।

'द टेन्थ रिडल' की कीमत 299/- रुपये है और यह अमेजन सहित अन्य प्रमुख ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुकस्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम