Skip to main content

महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकेगी ‘5 डी’ रणनीति

महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकेगी ‘5 डी’ रणनीति

  • महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज में ब्रेकथ्रू ने आयोजित की कार्यशाला

लखनऊ. महिलाओं के साथ सार्वजनिक जगहों पर होने वाली हिंसा को कैसे रोका जाए और ‘5 डी’ रणनीति इसमें कैसे मददगार साबित हो सकती है?  इस मुद्दे पर सोमवार को ब्रेकथ्रू और लॉरियल पेरिस के अभियान ‘स्टैंडअप अगेंस्ट स्ट्रीट हैरेसमेंट’ के अंतर्गत महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी रुचिता चौधरी शामिल हुई। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी रुचिता चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए हम सभी को व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों तरह से प्रयास करने की जरूरत है किसी एक के प्रयास से महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बायस्टेंडर की है,उसे घटना के समय मूकदर्शक बन के नहीं रहना है उसे हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने के जरूरत है,लेकिन खुद की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए। इसके लिए 5डी जैसी रणनीति बहुत मददगार साबित हो सकती है जरूरत इसे समझने और अपनाने की है। 5डी रणनीति में डिस्ट्रैक्ट (ध्यान बांटना), डेलीगेट (किसी दूसरे की सहायता लेना), डॉक्यूमेंट (रिकॉर्ड रखना), डिले (रुकावट डालना), डायरेक्ट (सीधे तौर पर रोकना) शामिल है। 

 कार्यशाला के प्रशिक्षक शुभम तिवारी और सना उम्मीद ने कहा कि ब्रेकथ्रू महिला अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए पिछले 20 वर्षो से काम कर रही है। इसी कड़ी में हम लोग इस तरह की कार्यशाला के माध्यम से सार्वजनिक जगहों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने और बायस्टेंडर की भूमिका को प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं।


उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न उदाहरणों और वीडियो-शो के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए 5डी  की रणनीति के बारे में बताया, जिसमें डिस्ट्रैक्ट (ध्यान बांटना), डेलीगेट (किसी दूसरे की सहायता लेना), डॉक्यूमेंट (रिकॉर्ड रखना), डिले (रुकावट डालना), डायरेक्ट (सीधे तौर पर रोकना) शामिल है। यह एक ऐसा तरीका है जिसे आसानी से लोग अपनाकर सार्वजनिक जगहों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बना सकते हैं।

 इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल  डॉ. सुमन गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन बढ़े स्तर पर करने की जरूरत है जिससे अधिक लोग इस मुद्दे को समझ पाएं और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।

ब्रेकथ्रू के बारे में:

ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मुख्यधारा में लाकर इसे देशभर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक  भी  बना रहे हैं। इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।