Skip to main content

एएमए हर्बल ने लॉन्च किया बालों के लिए 100 प्रतिशत प्राकृतिक 'वेजिटल सेफ कलर



एएमए हर्बल ने लॉन्च किया बालों के लिए 100 प्रतिशत प्राकृतिक 'वेजिटल सेफ कलर

  • एएमए का वेजिटल सेफ कलर सभी उम्र के लिए है उपयुक्त,  265 रुपये से शुरू होने वाला हेयर कलर 3 आकर्षक रंगों में है उपलब्ध
  • एएमए हर्बल लगातार बाजार में उपलब्‍ध करा रहा है इकोफ्रैंडली प्रोडक्ट  

लखनऊ,  एएमए हर्बल प्राकृतिक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के मूल सिद्धांत पर काम कर रहा है। एएमए हर्बल लेबोरेटरीज ने आज बालों को रंगने के लिए भारत के सबसे अच्छे प्राकृतिक 'वेजिटल सेफ कलर' को लॉन्च किया है। गहन शोध और 100 प्रतिशत प्राकृतिक विधि के साथ एएमए हर्बल ने बालों के रंग, बालों के विकास और औषधीय गुणों की आवश्यकता को पूरा करने वाले 9 बायो-एक्टिव तत्‍वों को एक साथ मिलाकर ये हेयर कलर तैयार किया है।

एएमए हर्बल वेजिटल सेफ कलर को एसजीएस लेबोरेटरीज जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में कड़े गुणवत्ता परीक्षण से गुजरना पड़ा है। इकोसर्ट ने इसे गुणवत्ता के लिए प्रमाणित किया है।

"प्राकृतिक उत्पाद बनाने में अपनी क्षमताओं के निरंतर प्रयास में हम 'वेजिटल सेफ कलर' लॉन्च करके प्रसन्न हैं। अब लोग अपने बालों को 100 प्रतिशत प्राकृतिक तरीके से रंग सकते हैं। ये हेयर कलर जीरो केमिकल, प्राकृतिक और इको फ्रैंडली है जो केमिकल पर आधारित हेयर प्रोडक्ट जैसे पीपीडी, अमोनिया और हाइड्रोजन पेरोक्साइड इत्यादि से मुक्त है। 'वेजिटल सेफ कलर' बालों को प्राकृतिक प्रोटीन सुरक्षा भी प्रदान करता है, इसके अलावा बालों को रूसी से बचाकर चमकदार बनाता है। साथ ही सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी (यूवी) किरणों  और प्रदूषण से भी बचाता है। 

एएमए हर्बल के सह-संस्थापक और सीईओ श्री यावर अली शाह ने कहा कि वेजिटल सेफ कलर बालों और स्कैल्प को पोषण देने के लिए चुनिंदा जड़ी-बूटियों के अर्क और प्राकृतिक प्रोटीन से बनाया गया है। इसमें 9 बायो-एक्टिव तत्‍व शामिल हैं, जैसे बबूल कॉन्सिना (शिकाकाई), बकोपा मोननेरी (ब्राह्मी), एम्ब्लिका ऑफिसिनैलिस (आंवला), बबूल कत्था (कत्था), एक्लिप्टा अल्बा (भृंगराज),  कॉफी अरेबिका, रिबियाकोर्डफोलिया (मंजिष्ठा), लॉसोनियाइनर्मिस (मेंहदी) और इंडिगोफेराटिनटोरिया (इंडिगो)। इनके साथ कई अन्य प्राकृतिक तत्व मिलाए जाते हैं, जिससे बालों की चमक बनी रहे। ये एक एलर्जी मुक्त हेयर डाई हैं।

बाजार में उपलब्ध केमिकल-आधारित हेयर डाई के बारे में अधिक विस्तार से बताते हुए, श्री शाह ने कहा, “रासायनिक हेयर डाई में पीपीडी (पी-फेनिलेनेडियम) होता है, जो काफी खतरनाक होता है, क्योंकि इस तरह के हेयर डाई सिर या स्‍कल्‍प्‍ में तेज एलर्जी और क्रोनिक डर्मेटाइटिस आदि समस्‍या पैदा करते हैं। इसके अलावा रासायनिक-आधारित हेयर डाई के लंबे समय तक उपयोग से बालों के प्रोटीन संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है और बालों के शाफ्ट में फ्रैक्चर हो सकता है जिससे बाल डल हो जाते हैं, टूटने लगते हैं व समय से पहले  सफेद हो जाते हैं। कई बार अमोनिया फ्री हेयर कलर को लोग प्राकृतिक हेयर कलर के रूप में मान लेते हैं, जबकि वे नहीं होते हैं। इनमें अमोनिया के अलावा कई अन्य रसायन होते हैं जो उतने ही खतरनाक होते हैं जितना पीपीडी। दूसरी ओर हमारा उत्पाद 'वेजिटल सेफ कलर' वेजिटल बायो कलर के समान नुस्‍खों से बना है, जो डार्क शेड्स में दुनिया का पहला पीपीडी फ्री हेयर कलर है। ये वेजेटल सुरक्षित रंग 100 प्रतिशत प्राकृतिक और अमोनिया मुक्त है।"

2004 से, एएमए हर्बल लेबोरेटरीज ने 100 प्रतिशत प्राकृतिक बालों के रंगों सहित कई जैविक और प्राकृतिक उत्पादों में एक इनोवेटर के रूप में एक जगह बनाई है। ये वेजिटल सेफ कलर सफेद बालों, स्‍कैल्‍प में खुजली एवं कलर से लोगों के सर की त्वचा में होने वाली एलर्जी से बचाने के लिए एक आदर्श उत्पाद है।

वेजिटल हेयर कलर की मुख्य सामग्री में इंडिगो, मेंहदी, शिकाकाई और भृंगराज शामिल हैं, जिससे बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं ये युवा सहित सभी आयु के लोगों के लिए उपयुक्त है।

वेजिटल सेफद कलर बालों को रंगने का कार्य करता है जो 100 प्रतिशत 'प्राकृतिक और आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन' पर आधारित है, इसमें 'भारत के प्राकृतिक, पारंपरिक और प्राचीन नुस्खे शामिल है।

यह 265 और 540 रुपये के किफायती मूल्य में उपलब्ध है। यह सॉफ्ट ब्लैक, डार्क ब्राउन और बरगंडी तीन आकर्षक रंगों में आता है।

एएमए हर्बल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में

एएमए हर्बल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड एक आईएसओ: 9001-2015 प्रमाणित है, जो कपड़ा उद्योग और हर्बल उत्पादों के लिए प्राकृतिक रंगों के एक्‍सट्रेक्‍ट के रूप में अग्रणी निर्माता और निर्यातक है। कंपनी पूरी तरह से पर्यावरण की समझ रखने वाले सिद्धांतों पर निर्भर करती है। ये सभी को "दुनिया प्रकृति की ओर लौट रही है" के संदेश का प्रसार करती है। एएमए हर्बल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड अपने स्वयं के चल रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम से सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का उत्पादन करता है, जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

एएमए हर्बल उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों सहित दुनिया भर के 32 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। कंपनी का टर्नओवर पिछले तीन सालों से हर साल 70-80% की दर से बढ़ा है। कंपनी डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए वेजिटल बायो कलर, एलेम्बिक के लिए अल्टिरिस एचडी और श्वार्जकोफ के लिए 100 प्रतिशत वेजिटल का भी उत्पादन करती है।

एएमए हर्बल प्राकृतिक वस्त्र रंगों में वल्र्ड लीडर बन गया है। यह एकमात्र कंपनी है जो प्राकृतिक रंगों के निर्माण के एब्सट्रैक्ट के व्यावसायीकरण में सफल रही है। यह पहल हानिकारक रसायनों से पर्यावरण को बचाने में योगदान देने के लिए संबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।