Skip to main content

‘पवित्र भरोसे का सफर’ में है समाजिक संदेश- शैली प्रिया



‘पवित्र भरोसे का सफर’ में है समाजिक संदेश- शैली प्रिया

  • शीजान मोहम्मद ने कहा- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं

लोकप्रिय शो ‘पवित्र भरोसे का सफर’ में दिखाई जा रही टेलीविजन की सबसे नई और सबसे ज्यादा सराही जाने वाली जोड़ी - शैली प्रिया और शीजान मोहम्मद इस दौर के यंग टैलेंट्स हैं। शैली प्रिया पटना से हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में क्वींस हैं हम, वैष्णोदेवी, आपके आ जाने से, ऐ जिंदगी जैसे टीवी शोज और वेब सीरीज ‘कौन’ भी शामिल हैं जबकि मुंबई के शीजान मोहम्मद ने नजर 2, तारा फ्रॉम सतारा, जोधा अकबर, एक थी रानी एक था राजा, सिलसिला प्यार का, चंद्र नंदिनी, पृथ्वी वल्लभ जैसे शोज में शानदार काम किया है। शैली प्रिया और शीजान मोहम्मद से संयुक्त रुप से हुई बातचीत के मुख्य अंश---

- पवित्र भरोसे का सफर में काम करने के लिए आपको किस बात ने प्रेरित किया?

शैली प्रिया- यह शो एक युवा लड़की के संघर्ष के बारे में है। पवित्रा का किरदार इस सोच पर सवाल उठाने की कोशिश करता है कि पुरुष ये कर सकते हैं और महिलाएं सिर्फ वो सकती हैं। उसका मानना है कि महिलाओं को यह विकल्प दिया जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहती हैं। पवित्रा इस सदियों पुराने रिवाज से लड़ने की कोशिश करती है। उसकी लड़ाई न केवल समाज के खिलाफ है, बल्कि अपने ही माता-पिता के खिलाफ भी है, बावजूद इसके कि वो अपने मां-बाप से बहुत प्यार करती है। 

- अपने किरदार की ऐसी कौन-सी एक बात है जो आपको वाकई पसंद है?

शैली प्रिया-  मैं वास्तव में अपने किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं। मैं मूल रूप से पटना की रहने वाली हूं, जो एक छोटा-सा शहर है। मैंने लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में पढ़ाई की। इसलिए, मैंने एक छोटे-से शहर से एक बड़े शहर का सफर देखा है और इसके साथ आने वाली मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया है। पवित्रा की कहानी भी एक छोटे शहर की लड़की के बारे में है, जो एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से है, जिससे उसके लिए ये सफर और भी मुश्किल हो जाता है। मैं पवित्रा से जुड़ती हूं क्योंकि कहीं न कहीं मैंने भी ऐसी ही जिंदगी देखी है। असल में, कुछ दृश्यों से तो मैं पूरी तरह से जुड़ जाती हूं, जो मैं इस शो में कर रही हूं। 

- हम आपको पहले भी कई अलग-अलग किरदारों में देख चुके हैं। यह किरदार किस तरह अलग है?

शीजान मोहम्मद-मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे अपने अभिनय के पूरे सफर में बहुत अलग भूमिकाएं ऑफर की गईं। इसलिए, जब मुझे ये शो मिला, जिसमें मैं मेरठ के एक ऐसे गुंडे का रोल कर रहा हूं, जिसे अपनी ताकत और रुतबे का बहुत घमंड है, तो मुझे लगा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने अब तक नहीं किया है। मुझे लगा कि यह एक चुनौती है और मैंने इसे लेने का फैसला किया।

- आपके बीच ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री और तालमेल कैसा है?

शैली प्रिया- शीजान सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं और चिड़ाते भी हैं। लेकिन पर्दे पर, मैं हिसाब बराबर कर देती हूं क्योंकि स्क्रिप्ट की यही मांग होती है। वो मस्तीखोर हैं और मैं शांत किस्म की धैर्यवान लड़की हूं। मुझे भीड़ और शोर पसंद नहीं है, जबकि वो आसानी से लोगों के साथ घुलमिल जाते हैं।


शीजान - हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है, बिल्कुल पुराने गानों के संगीत की तरह! सबसे बड़ा संयोग यह है कि हम एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, जो हमारे और प्रोडक्शन हाउस दोनों के लिए अच्छा है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम