Skip to main content

रेनो ने भारत में अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न के तहत बिल्कुल नई रेनो काइगर RXT (O) तथा क्विड MY21 लॉन्च की


रेनो ने भारत में अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न के तहत बिल्कुल नई रेनो काइगर  RXT (O)  तथा क्विड MY21  लॉन्च की

  • 7,50,000 से ज्यादा संतुष्ट ग्राहकों के साथ भारत में अपने 10 गौरवशाली वर्ष मना रही है
  • ऽ-10वीं सालगिरह का जश्न और आगामी फेस्टिव सीजन मनाने के लिए विशेष ऑफर तथा लॉयल्टी से जुड़े लाभों की घोषणा हुई


लखनऊ, 23 सितंबर, 2021ः रेनो इंडिया भारत में अपने संचालन की 10वीं सालगिरह मना रही है और इस जश्न के तहत कंपनी ने लखनऊ में रेनो काइगर के नए RXT वैरिएंट तथा क्विड MY21  को लॉन्च किया।

रेनो काइगर RXT एमटी और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन में 1.0ली एनर्जी इंजन के साथ उपलब्ध होगी।   ग्राहकों के पसंदीदा और प्रीमियम फीचर, जैसे कि ट्राई-ऑक्टा एलईडी प्योर विजन हेडलैम्प्स और 40.64 सेमी डायमंड कट एलॉय व्हील्स ज्यादा किफायती मूल्य पर उपलब्ध होंगे। नई काइगर आरएक्सटी (ओ) का आइकॉनिक थ्री-एलईडी फ्रंट लुक 40.64 सेमी डायमंड कट अलॉय व्हील्स और मनोहारी रेडिएंट रेड डुअल टोन कलर की बदौलत कार की शानदार डिज़ाइन को और ज्यादा उभारेगा। केबिन के भीतर हवा की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आरएक्सटी (ओ) में पीएम2.5 वाला आधुनिक एटमॉस्फेरिक फिल्टर भी लगाया गया है। स्मार्ट केबिन के समग्र अनुभव को सुखद बनाने के लिए आरएक्सटी (ओ) वैरिएंट में वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लीकेशन फंक्शन मौजूद है, जिसकी मदद से यात्री अपने स्मार्टफोन को 20.32 सेमी की डिस्प्ले लिंक फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

रेनो क्विड एक ऐसा आकर्षक, अभिनव और किफायती वाहन साबित हुआ है, जो रेनो इंडिया के लिए एक खरा गेम-चेंजर और वॉल्यूम ड्राइवर बन गया। उत्पाद से जुड़े खोजी नवाचारों के सहारे क्विड को मिली अजेय सफलता की बुनियाद पर आगे बढ़ते जाने वाली अपनी प्रतिबद्धता को लेकर खरी उतरते हुए बिल्कुल नई क्विड डल्21 पेशकश के मामले में अपने मूल्य प्रस्ताव को और मजबूत बनाती है तथा उत्पाद व ब्रांड में ग्राहकों का विश्वास और ज्यादा गहरा करती है।

रेनो क्विड MY21  की रेंज को मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्पों में 0.8ली और 1.0ली एससीई पावरट्रेन के दम पर प्रस्तुत किया जाएगा। रेनो क्विड की रेंज भारत में लागू सभी सुरक्षा अधिनियमों का अनुपालन करती है और अब इसके सभी वेरिएंट एक मानक फीचर के रूप में डुअल फ्रंट एयरबैग से लैस होंगे। यह काम रेग्युलेशन की टाइमलाइन से पहले ही कर लिया गया है। कार के आकर्षण में इजाफा करते हुए नई क्विड MY21  का क्लाइंबर एडिशन काली छत के साथ सफेद रंग वाले ड्युअल टोन एक्सटीरियर में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा इस वैरिएंट में इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और डे एंड नाइट आईआरवीएम जैसे नए फीचर मौजूद हैं। विभिन्न एक्टिव और पैसिव सुरक्षा सुविधाओं के अतिरिक्त इसमें फ्रंट ड्राइवर साइड पायरोटेक एवं प्रीटेंशनर भी लगाए गए हैं, जो वाहन की सुरक्षा का स्तर और बढ़ा देते हैं। 

रेनो काइगर RXT (O)वैरिएंट 7.37 लाख रुपए (एक्स-शोरूम लखनऊ) में लॉन्च की गई है, जबकि नई क्विड MY21  रेंज 4.06 लाख रुपए (एक्स-शोरूम लखनऊ) से शुरू होती है। 

जश्न के तहत रेनो ने सितंबर 2021 के महीने में ग्राहकों को विशेष ऑफर देने की घोषणा की है, जो अपनी उत्पाद रेंज में उपलब्ध चुनिंदा वेरिएंट पर 80,000 रुपए तक का अधिकतम लाभ प्रदान करते हैं। सितंबर के दौरान रेनो का नया वाहन खरीदते वक्त इन ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। उपरोक्त ऑफर के अलावा रेनो ने अपने 10 साल का जश्न मनाने के लिए 10 अनूठे लॉयल्टी रिवार्ड भी शुरू किए हैं, जिसमें अधिकतम लॉयल्टी लाभ 110,000 रुपए तक है और यह प्रचलित उपभोक्ता ऑफर से अलग है।

नकद और लॉयल्टी बोनस के रूप में घोषित ऑफर के अलावा कंपनी ने रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर की खरीद पर बाय नाउ, पे इन 2022 स्कीम भी घोषित की है, जिसके तहत खरीदार कोई नया रेनो वाहन अभी चुन कर 6 महीने बाद उसकी ईएमआई चुकाना शुरू कर सकते हैं।

भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के एक दशक बाद रेनो काफी तरक्की कर चुकी है। भारत में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इकाई, एक विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी केंद्र, लॉजिस्टिक्स और डिजाइन केंद्र स्थापित करना इस प्रगति में शामिल है। अपनी अनूठी उत्पाद रणनीति और ग्राहक को संतुष्ट करने वाली अनोखी पहलों के दम पर डाली गई मजबूत बुनियाद की बदौलत रेनो ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसी का नतीजा है कि आज भारत में 7,50,000 से ज्यादा ग्राहक रेनो की कारें चला रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम