Skip to main content

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण



मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण

लखनऊ, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कल 1 जुलाई, वृहस्पतिवार को प्रातः 9.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में सी.एम.एस. के 55,000 छात्रों के पाँच प्रतिनिधि छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक 30 करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के ये पाँच छात्र विद्यालय के 55,000 छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे एवं हरी-भरी धरती का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा की अगुवाई में आयोजित इस वृक्षारोपण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी व प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों की प्रधानाचार्यायें भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरान्त सी.एम.एस. के अन्य सभी कैम्पसों में वृक्षारोपण किया जायेगा जिसमें आॅक्सीजन की मात्रा में वृद्धि करने वाले पौधे विशेष रूप से रोपित किये जायेंगे। सी.एम.एस. पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों व युवाओं को जागरूक करने में सतत् प्रयासरत है एवं पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों में विद्यालय के छात्र सदैव अग्रणी रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि पर्यावरण संवर्धन हेतु लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।