Skip to main content

नेक्स्ट-जीनियस स्कालरशिप प्रोग्राम में अनाहिता सिंह का चयन

 


नेक्स्ट-जीनियस स्कालरशिप प्रोग्राम में अनाहिता सिंह का चयन

लखनऊ, 23 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा अनाहिता सिंह ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर प्रतिष्ठित ‘नेक्स्ट-जीनियस स्कालरशिप प्रोग्राम’ में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित स्कालरशिप के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्रा को ‘समर इन्टर्नशिप-2021’ में निःशुल्क शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस इन्टर्नशिप के अन्तर्गत अनाहिता को दुनिया भर के चुनिन्दा छात्रों के साथ आपसी विचार-विमर्श एवं ऐतिहासिक शहरों व सुप्रसिद्ध स्मारकों की यात्रा का अवसर मिलेगा। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को वैश्विक कैरियर चयन हेतु तैयार करता है और यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कालरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि नेक्स्ट-जीनियस स्कालरशिप हेतु पूरे विश्व के विभिन्न देशों से 900 से अधिक छात्रों ने आवदेन किया था, जिनमें से भारत, सिंगापुर, बोस्निया व हर्जेगोविना के 29 विद्यालयों के मात्र 37 छात्रों को इस प्रतिष्ठित स्कालरशिप हेतु चयनित किया गया है, जिसमें सी.एम.एस. की यह प्रतिभाशाली छात्रा भी शामिल है। श्री शर्मा ने बताया कि नेक्स्ट-जीनियस स्कालरशिप भारत की अत्यन्त प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था नेक्स्ट जीनियस फाउण्डेशन के तत्वावधान में विश्व के अत्यन्त प्रतिभाशाली छात्रों को प्रदान की जाती है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगो बढ़ने को सदैव प्रोत्साहित करता है और उनकी की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।