Skip to main content

सी.एम.एस. छात्रा ने जीती अमेरिका की प्रतिष्ठित फुलब्राइट-नेहरू डॉक्टरल रिसर्च फेलोशिप



सी.एम.एस. छात्रा ने जीती अमेरिका की प्रतिष्ठित फुलब्राइट-नेहरू डॉक्टरल रिसर्च फेलोशिप

लखनऊ, 8 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की छात्रा पारुल श्रीवास्तव ने अमेरिका की प्रतिष्ठित फुलब्राइट-नेहरू डाॅक्टरल रिसर्च फेलोशिप अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस फेलोशिप के दौरान सी.एम.एस. छात्रा को अपने शोध कार्यो हेतु अमेरिकी प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसके अन्तर्गत विशेष जे-1 वीजा, मासिक खर्च, अमेरिका आने-जाने का सम्पूर्ण खर्च एवं दुर्घटना अथवा बीमारी की स्थिति में अमेरिकी प्रशासन के मानकों के अनुसार समस्त सुविधाएं शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने कहा कि लखनऊ के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र अपने मेधात्व एवं काबिलियत के दम पर लखनऊ का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि पारुल ने इस उल्लेखनीय सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए कहा कि ‘‘सी.एम.एस. में स्कूली शिक्षा के दौरान मेरे शिक्षकों ने निरन्तर मेरा मार्गदर्शन करके मुझे आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाया जिसकी बदौलत मैंने देश भर के उच्च बौद्धिक और शिक्षित शोधकर्ताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अन्र्तराराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का विश्वास विकसित किया। पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने की जो सीख सी.एम.एस. छात्रों में प्रारम्भिक दौर से ही विकसित की जाती है, वह सी.एम.एस. जैसे विश्वस्तरीय स्कूल में ही संभव है।’’

श्री शर्मा ने बताया कि पारुल ने सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय एवं दिल्ली के रामजस कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्चशिक्षा पूर्ण की। पारूल वर्तमान में हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रिसर्च कर रही हैं, साथ ही फुलब्राइट रिसर्च स्काॅलर के तौर पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाचुसेट्स के इतिहास विभाग में अपनी सेवायें प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने 1947 में भारत के विभाजन पर विशेष शोघ कार्य किया है एवं इनके लेखन को विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं एवं पत्रकारिता वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में विकास का अवसर उपलब्ध कराता है एवं भावी पीढ़ी का व्यक्तित्व विकास कर देश व समाज को प्रतिभावान व क्षमतावान नागरिक प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों के कड़े परिश्रम व लगन की बदौलत ही विद्यालय के छात्र आज देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।