राज्यपाल ने पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया’
लखनऊः 21 मई, 2021, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पर्यावरणविद श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में श्री बहुगुणा द्वारा दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित की है।
Comments
Post a Comment