Skip to main content

प्रदेश के समस्त स्थानीय निकायों में अब तक 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का हुआ टीकाकरण- श्री आशुतोष टंडन जी

प्रदेश के समस्त स्थानीय निकायों में अब तक 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का हुआ टीकाकरण- श्री आशुतोष टंडन जी

  • समस्त स्थानीय निकायों में अब तक 5183 टीमों के माध्यम से 200049 स्थानों पर किया गया सैनिटाइजेशन
  • नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मण्डल के 95 नगर पंचायतों के साथ की वर्चुअल बैठक

लखनऊ, दिनांक 07 मई, 2021, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मण्डल के 14 जिलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया के 95 नगर पंचायतों के मा. अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक की। श्री आशुतोष टंडन जी ने बताया कि प्रदेश भर में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की समस्त नगर निकायों में 7 मई 2021 तक 5183 टीमों के माध्यम से 200049 स्थानों पर सैनिटाइजेशन का करवाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) दिन रात सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग के कार्य में जुटे हैं। सफाई मित्र दिन दुनी रात चैगनी मेहनत कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए अब तक 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्हें निरंतर सुरक्षा किट मुहैया की जा रही है साथ ही उनके वेतन व भत्तों को समय से रिलीज करने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नगर विकास मंत्री जी ने जानकारी दी कि प्रदेश की समस्त स्थानीय निकायों में अब तक प्रथम चरण में 84364 व द्वितीय चरण में 65559 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का टीकाकरण किया गया है। दोनों चरणों के अनुसार प्रदेश की समस्त स्थानीय निकायों में 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश भर में कोविड-19 के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों द्वारा घरों, बाजारों व सरकारी कार्यालयों में निरंतर दिन रात सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। यहीं नहीं सफाई मित्रों द्वारा विशेष सफाई अभियान में दिन व रात दोनों समय सड़कों की सफाई, चूने का छिड़काव आदि किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को गंदगी से किसी भी प्रकार की बीमारी न होने पाये इसके लिए वे जी तोड मैहनत कर रहे हैं।  

श्री आशुतोष टंडन जी ने बताया कि प्रदेश भर में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन, फागिंग व सफाई का कार्य चल रहा है। जिसमें हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) दिन रात कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है। सफाई मित्रों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें निरंतर सैनिटाइजर, ग्लब्ज, साबुन, पीपीई किट, मास्क आदि समय समय पर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके लिए राज्य वित्त आयोग से मिले पैसा का उपयोग किया जा रहा है। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) के वेतन में विलंब न हो इसे लेकर निर्देशित किया गया है। वेतन ड्यूज आदि के विलंब होने पर संबंधित दोषी पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

नगर विकास मंत्री जी ने कहा कि हर क्षेत्र खासतौर पर कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन एवं सफाई दिन में तीन बार कराई जाए। प्रत्येक गली और वार्ड में सघन सैनिटाइजेशन किया जाए। वहीं कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में सुबह शाम सैनिटाइजेशन किया जाए। क्षेत्र के मुख्य बजारों को चिह्नित कर वहां साफ सफाई व सैनिटाइेजशन किया जाए। संक्रमित क्षेत्रों में कूड़ा कोरोना प्रोटोकॉल से उठाया जाए। साथ ही कोविड हेल्प डेस्क पर आने वाली सूचनाओं को संबंधित विभाग को शीघ्र से शीघ्र सूचित किया जाए। साथ ही मंत्री जी ने ग्रीष्म ऋतु से पहले पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर उसे दुरुस्त करने को लेकर भी निर्देशित किया।

मंत्री जी ने नगर पंचायत राया (मथुरा) के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, बेसवां (अलीगढ़) के अध्यक्ष श्री मुनोज कुमार कुशवाहा, कुरावली (मैनपुरी) की अध्यक्ष संगीता वर्मा, दिबियापुर (औरेया) के अध्यक्ष श्री अरविंद पोरवाल, इकदिल (इटावा) के अध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित, राजा का रामपुर (एटा) के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौर, अकबरपुर (कानपुर देहात) की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना कटियार, कमालगंज (फर्रूखाबाद) की अध्यक्ष श्रीमती प्रीती, सादाबाद (हाथरस) के अध्यक्ष श्री रविकान्त अग्रवाल से सैनिटाइजेशन, कंटेंमेंट जोन, निगरानी समितियों, कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क, सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सामग्री पर विस्तार से चर्चा की।

वर्चुअल बैठक में सचिव नगर विकास विभाग श्री अनिल कुमार एवं श्री अनुराग यादव जी, नगरीय निकाय निदेशालय की निदेशक श्रीमती शकुन्तला गौतम, विशेष सचिव नगर विकास विभाग श्री इंद्रमणि त्रिपाठी समेत तीन मण्डल की 95 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं आधिप्रेस विज्ञप्तिशासी अधिकारियों (ईओ) जुड़े रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।