Skip to main content

मा. नगर विकास मंत्री ने मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

मा. नगर विकास मंत्री ने मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

  • महिलाओं को सम्मानित कर बोले माननीय नगर विकास मंत्री, ' महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित

लखनऊ, 22 मार्च 21, प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने का अवसर पर आवास विकास कन्वेंशन सेंटर इंदिरा नगर में मिशन नारी शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय नगर विकास शहरी समग्र विकास,नगरीय रोजगार एवम गरीब उन्मूलन विभाग मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने की।

कार्यक्रम में  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देश की बेटियों के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। माननीय नगर विकास मंत्री जी और माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने हस्ताक्षर किया।

 कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, कन्या सुमंगल योजना, प्रगति आव्हान स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित एवम संचालित स्टाल लगाए गए। इनका माननीय मंत्री जी ने अवलोकन किया। वहीं, बाल एवम महिला कल्याण द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

माननीय मंत्री जी और महापौर ने पेंशनर्स लाभार्थी, पीएम स्वानिधि योजना के लाभार्थी,पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित  किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सफलता पूर्वक चार साल पूरे किए। इसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मिशन नारी शक्ति अभियान की शुरुआत आज से 6 महीने पहले महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके स्वावलंबन के लिए मा. मुख्यमंत्री जी ने शारदीय नवरात्रि में की थी। मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। लगातार अपराधियों की धरपकड़ की गई है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए कृत संकल्पित है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या जी, नगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी जी, कार्यक्रम की संयोजक सीता नेगी जी,  महिला अल्पसंख्यक आयोग सदस्य रोमाना सिद्दीकी, महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल जी, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर माननी रंजना श्रीवास्तव और रंजना सिंह जी मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम